यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जेवर में अब तक नहीं खुला सपा का खाता
गौतमबुद्ध नगर जिले में आने वाली जेवर विधानसभा सीट काफी अहम है। तीसरी विधानसभा से लेकर 15वीं विधानसभा तक यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व थी।

विधानसभा नंबर: 63
- जेवर विधानसभा सीट गौतमबुद्ध नगर जिला और लोकसभा सीट के अंदर आती है।
- 2011 की रिपोर्ट के मुताबिक केवल जेवर की कुल आबादी 32269 है, जिनमें से 17188 पुरुष और 15081 महिलाएं हैं।
- यहां साक्षारता का कुल प्रतिशत 66.92 है। इनमें से 75.95 फीसदी पुरुष और 56.68 फीसदी महिलाएं हैं। 2012 में यहां कुल 343679 मतदाता थे।
2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
- बीएसपी के वेदराम भाटी ने जीत दर्ज की।
- उन्हें कुल 67525 वोट मिले।
- उन्होंने कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह को 9500 वोटों से हराया।
पार्टियों की स्थिति
इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और बीएसपी, तीनों पार्टियों ने तीन-तीन बार जीत दर्ज की है। यहां अब तक सपा का खाता नहीं खुला।
2014 लोकसभा चुनाव परिणाम
इस सीट पर बीजेपी के महेश कुमार शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को 280212 वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications