यूपी विधानसभा चुनाव 2017: जानिए कैसरगंज विधानसभा सीट के बारे में
वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था। यूं तो राज्य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज हम आपको बहराइच जिले के कैसरगंज विधानसभा सीट के बारे में बताते हैं।
विधानसभा सीट- कैसरगंज, जिला- बहराइच
विधानसभा नंबर-288
2012 चुनावों में विजेता- मुक्ति भारती
पार्टी- भाजपा
विजयी वोट-45262
रनर अप- रामतेज यादव
रनर अप पार्टी- सपा
रनर अप-वोट- 38294
कुल वोट- 186737
जीत का अंतर-6968
इतिहास
बहराइच नेपाल के साथ होने वाले व्यापार जिनमें कृषि उत्पाद और इमारती लकड़ी प्रमुख है, का केंद्र है। यहाँ चीनी मिलें भी हैं। हिन्दू-मुस्लिम यहाँ सैयद सलार मसूद की मज़ार पर आते हैं, जो एक अफ़गानी योद्धा थे। उन्हें यहाँ राजा के राजा सुहेलदेव पासी ने एक युद्ध में परास्त किया और मार डाला। उनकी मृत्यु यहीं 1033 इस्वी में हुई थी। बहराइच के पश्चिम में एक बौद्ध विहार के अवशेष हैं।
कृषि
इसके आसपास के कृषि प्रदेश में धान, मक्का, गेहूँ और चना (सफ़ेद चना) उगाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications