सनी देओल के साथ डिंपल कपाड़िया का वीडियो हुआ वायरल, तो ट्रोल हुए बेटी-दामाद
डिंपल और सनी की लंदन से एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। इसके बाद से ही अक्षय और ट्विंक्ल ट्रोल हो रहे हैं।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर माहिरा खान और रणबीर कपूर का कब्जा था। दोनों की साथ में आई तस्वीरों के बाद इतना हो-हल्ला मचा था कि क्या बताएं। अब इनकी जगह डिंपल कपाड़िया और सनी देओल ने ले ली है। रणबीर और माहिरा की ही तरह ये भी पैपराजी का शिकार हुए हैं। डिंपल और सनी की लंदन से एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।

ये वीडियो कमाल आर खान ने सबसे पहले ट्विटर पर पोस्ट किया। वायरल होने में इस वीडियो को जरा भी देर नहीं लगी। सोशल मीडिया पर लोगों ने डिंपल और सनी के इश्क के चर्चे तो खूब उड़ाए लेकिन अक्षय और ट्विंकल को भी नहीं छोड़ा। लोगों ने डिंपल की बेटी-दामाद पर बिना बात निशाना साधा और उन्हें ट्रोल किया।
ये भी पढ़ें: सनी देओल का वीडियो हुआ वायरल तो चर्चा में आईं उनकी पत्नी पूजा, जानिए कौन हैं
किसी ने सनी देओल को अक्षय का नया ससुर बता दिया तो किसी ने ट्विंकल से अपनी मां के अफेयर पर ब्लॉग लिखने की नसीहत दे डाली।












Click it and Unblock the Notifications