दुल्हन का रंग केवल लाल नहीं और भी हैं..

एक बयान में कहा गया कि परिधानों की इस नई श्रंखला में शानदार लहंगे, साड़ियां, दुपट्टे, साज-सज्जे की शाही चीजें और भड़कीले जूते-जूतियां शामिल हैं।
इस श्रंखला में से संगीत समारोह के लिए नारंगी और चटख गुलाबी परिधान चुनें। वहीं, हल्दी की रस्म के लिए चटख हरे, हल्दिया रंग का लिबास चुन सकते हैं।
फिश नेट्स, स्ट्रेट कट, गोलाकार और चोली के लिए पूरी बाजू का स्टाइल भी यहां उपलब्ध है।
इसके अलावा जड़ित कुंडल, हार, लाल पत्थर जड़ित चूड़े, सोने का मांगटीका और कुछ अन्य जेवरात भी यहां मौजूद हैं। यह सभी दुल्हन को पूरी तरह तैयार करने में मदद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications