Top 10 YouTube Channels: दुनिया के 10 सबसे बड़े यूट्यूब चैनल, जिनके हैं करोड़ों फॉलोअर्स
वीडियो सर्च करने और देखने के लिए यूट्यूब सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। यही कारण है कि Google.com के बाद यूट्यूब दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट है।

Top 10 YouTube Channels: Google ने 14 फरवरी 2005 को YouTube लॉन्च किया था। उस समय किसी को नहीं पता था कि आने वाले कुछ सालों में यूट्यूब इतना लोकप्रिय हो जाएगा। यूट्यूब को लॉन्च करने वाले Steve Chen, Chad Hurley और Jawen Karim को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यह गूगल के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा विजिट करने वाला वेबसाइट बन जाएगा।
क्या हैं यूट्यूब से जुड़े कुछ चौंकाने वाले आंकड़े
गूगल द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, यूट्यूब के 2.5 बिलियन यानी 250 करोड़ मासिक यूजर्स हैं। यही नहीं, हर दिन यूजर्स यूट्यूब पर करोड़ों घंटे वीडियो देखने में बिताते हैं। जबकि इस वीडियो ब्राउजिंग प्लेटफॉर्म पर कंटेट क्रिएटर्स हर मिनट 500 घंटे के वीडियो कंटेंट अपलोड करते हैं।
YouTube वीडियो प्लेटफॉर्म के हिट होने की मुख्य वजह इसके जरिए क्रिएटर्स को होने वाली कमाई है। जो चैनल जितना लोकप्रिय होता है और जितने घंटे वीडियो कंटेंट इस पर देखे जाते हैं, उस चैनल को उतनी ही कमाई होती है। आप सोच रहे होंगे कि यूट्यूब पर सबसे लोकप्रिय चैनल कौन सा है, और उसके कितने सब्सक्राइबर्स होंगे? हम आपको इस लेख के जरिए सारी जानकारी देने वाले हैं।
यूट्यूब के जरिए किस चैनल को कितनी कमाई होती है, इसका कोई आंकड़ा आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया गया है, लेकिन टॉप-10 यूट्यूब चैनल हर महीने करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। आइए, जानते हैं सब्सक्राइबर बेस के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे बड़े यूट्यूब चैनल्स के बारे में।
T Series- टी-सीरीज का यूट्यूब चैनल भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा चैनल है। भारतीय म्यूजिक कंपनी के इस चैनल पर अब तक 18 हजार से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर म्यूजिक वीडियो हैं, जिन्हें कंपनी ने क्रिएट किया है। अक्टूबर 2022 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस चैनल पर 230 मिलियन यानी 23 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। T Series ने अपना YouTube चैनल 13 मार्च 2016 में क्रिएट किया था। महज 6 साल के अंदर ही टी-सीरीज दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन गया है।
Cocomelon (Nursery Rhymes) - दुनिया के टॉप-10 यूट्यूब चैनल की लिस्ट में बच्चों के लिए बनाया गया यह चैनल दूसरे नंबर पर है। इस चैनल का मुख्य उदेश्य छोटे बच्चों को एंटरटेन करने के साथ-साथ एजुकेट करने का भी है। इस चैनल पर बच्चों के लिए नर्सरी राइम्स अपलोड किए जाते हैं। इस चैनल की शुरुआत 2 सितंबर 2006 में की गई थी। इस पर कुल 821 वीडियो अपलोड किए गए हैं और इसके 148 मिलियन (14.8 करोड़) एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं।
SET India - Sony Entertainment टीवी चैनल के इस यूट्यूब चैनल पर कुल 147 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल की शुरुआत 21 सितंबर 2006 में की गई थी। यह भी एक भारतीय चैनल है, जिस पर कुल 99 हजार वीडियो अपलोड किए गए हैं। इस यूट्यूब चैनल को सोनी एंटरटेनमेंट द्वारा मैनेज किया जाता है।
Mr. Beast - दुनिया का चौथा सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल Mr. Beast है, जो एंटरटेनमेंट वीडियोज बनाता है। इस चैनल की मुख्य भाषा अंग्रेजी है, यानी इसमें अंग्रेजी के कंटेंट मिलेंगे। इसके कुल 115 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। इस चैनल पर कुल 730 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए हैं।
PewDiePie- 29 अप्रैल 2010 में क्रिएट किया गया यह यूट्यूब चैनल पांचवें नंबर पर आता है। इस चैनल की प्राइमरी लैंग्वेज भी इंग्लिश है। इस चैनल पर गेमिंग वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। 111 मिलियन सब्सक्राइबर बेस वाले इस यूट्यूब चैनल पर कुल 4600 वीडियो अपलोड किए गए हैं।
Kids Diana Show- बच्चों के लिए बनाया गया यह यूट्यूब चैनल छठे नंबर पर आता है। इस अमेरिकी यूट्यूब चैनल के कुल 104 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और मुख्य भाषा अंग्रेजी है। इस चैनल पर अब तक 1000 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। इस चैनल को 12 मई 2015 में क्रिएट किया गया था।
Like Nastya- इस यूट्यूब चैनल को 6 दिसंबर 2016 में क्रिएट किया गया था। इस पर अब तक कुल 737 वीडियो अपलोड किए गए हैं और इसके 102 मिलियन एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। Like Nastya भी एक एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल है, जिसकी मुख्य भाषा अंग्रेजी है।
WWE- WWE का यूट्यूब चैनल 92 मिलियन एक्टिव सब्सक्राइबर्स के साथ आठवें नंबर पर है। अमेरिकी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट चैनल पर कुल 65 हजार वीडियो अपलोड किए गए हैं। इस चैनल की शुरुआत 11 मई 2007 में हुई थी।
Vlad and Niki- यह भी एक एंटरटेनमेंट चैनल है, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2018 में हुई थी। इस चैनल के कुल 90 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इसकी मुख्य भाषा अंग्रेजी है और अब तक इस चैनल पर 507 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं।
Zee Music Company- Essel Group के इस चैनल को 12 मार्च 2014 में क्रिएट किया गया था। इसके 90 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इस पर अब तक कुल 7200 से ज्यादा वीडियोज अपलोड किए जा चुके हैं। Zee Music के यूट्यूब चैनल की मुख्य भाषा हिन्दी है।
YouTube पर वीडियो कंज्यूम करने में पिछले 5 सालों में काफी बढ़त देखी गई है। इसकी मुख्य वजह सस्ता डेटा और इंटरनेट की पहुंच है। आज दुनियाभर में करीब 5 अरब स्मार्टफोन यूजर्स हैं, जो वीडियो कंटेंट कंज्यूम करते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए यूट्यूब पर पर्याप्त कंटेंट मिल जाते हैं, इसलिए टॉप-10 यूट्यूब चैनल्स में ज्यादातर एंटरटेनमेंट के हैं। इसके अलावा म्यूजिक, स्पोर्ट्स आदि के चैनल शामिल हैं।
इनके अलावा व्लॉगर्स (Vloggers) और इंफ्लूएंशर्स के यूट्यूब चैनल्स भी काफी लोकप्रिय हैं, जिनमें कैरी मिनाती, टेक्निकल गुरुजी, अमित भडाना आदि के चैनल्स शामिल हैं। यही नहीं, राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने वाले और ट्रैवल व्लॉगर्स के यूट्यूब चैनल्स भी काफी देखे जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Suspense and thriller shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सस्पेंस और थ्रिलर शो, जिन्हें आप देखना चाहेंगे
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications