I Love You कहने के लिए e-mail का लें सहारा: शोध
न्यूयार्क। पुराने जमाने में खत के जरिये इंसान प्रेम का इजहार करता था, खत के अल्फाज प्रेमी-प्रेमिका के दिल में उतर जाते थे लेकिन वक्त बदला और प्यार करने का तरीका भी लेकिन नये शोध में खुलासा हुआ है कि प्यार के इजहार का सबसे अच्छा और असरदार तरीका खत ही है इसलिए अगर आप पेन-पेपर पर अपने दिल का हाल नहीं लिख सकते हैं तो ई-मेल के जरिये अपने हाल-ए-दिल बयां कीजिये।
आईये जानते इस रोचक शोध की खूबसूरत बातें...
- यह शोध इंडियाना यूनिवर्सिटी ने करवाया था।
- इस शोध में कहा गया है कि ई-मेल के जरिये बात की गंभीरता बनी रहती है इसलिए प्रपोज करने के लिए लोगों को ईमेल करना चाहिए।
- यह शोध कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं पर किया गया।
- जिसमें उन लोगों का प्यार ज्यादा सफल रहा जिन्होंने इश्क के इजहार के लिए वाइस मेल के बजाय ईमेल का प्रयोग किया था।
- रिसर्च में यह भी साबित हुआ कि ईमेल का असर ज्यादातर सकारात्मक होता है।













Click it and Unblock the Notifications