जानिए आखिर लड़के ही पहले क्यों बोलते हैं I Love You?

बैंगलुरू। हमारे यहां एक सोच विकसित हो गई है कि लड़के बिंदास होते हैं और लड़कियां शर्मिली इसलिए हमेशा उम्मीद की जाती है कि लड़के ही पहले अपने प्यार का इजहार करें, अगर लड़कियां ऐसा करती हैं तो उन्हें बोल्ड या बेशर्म की उपमा दे दी जाती है।

लेकिन आपको जानकर हैरत होगी के अगर पुरूष पहले ही अपने प्यार का इजहार कर दे तो यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा है क्योंकि पेन्सिलवानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक, यौन जरूरतों को पूरा करने वाली कोई भी रणनीति पुरूषों के लिए लाभकारी है और इसमें प्रेम की घोषणा भी शामिल है।

यौन जरूरतों को पूरा करने वाली कोई भी रणनीति पुरूषों के लिए लाभकारी

इसलिए पुरूष पहले अपने दिल की बात कह देते हैं। वो किसी से प्यार करते हैं, उन्हें कोई पसंद आने लगा है इस बारे में उन्हें पहले से पता चल जाता है।

इस शोध में करीब 171 जवां युवक-युवतियों से बातचीत की गई जिनकी उम्र 25 साल से कम थी। जिसमें 87 फीसदी लोगों का कहना था कि वे मानते हैं कि पहले महिलाएं इश्क में पड़ती हैं क्योंकि वो दिमाग से ज्यादा दिल से सोचती है लेकिन प्यार का इजहार पहले लड़के करते हैं।

पुरूष अपने दिल की बात पहले कह देते हैं क्योंकि वो तड़प और दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाते हें। युवकों का कहना था कि उन्हें यह समझने में महज चंद सप्ताह लगे कि वे प्यार में फंस गए है जबकि महिलाओं ने कहा कि ऐसा एहसास होने में कुछ महीने लगे।

पुरूष तड़प और दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाते हें

इस रिसर्च में यह भी कहा गया है कि 64 फीसदी पुरूषों ने माना कि पहले उन्होंने ही अपनी प्रेमिका को आई लव यू कहा। जबकि ऐसा कहने वाली महिलाओं का प्रतिशत 18 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+