महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं दाढ़ी वाले मर्द, चिकने मुंडों के दिन गए लद-स्टडी

नई दिल्ली। जी हां, आज का जमाना क्लीन शेव वाले मर्दों का नहीं बल्कि दाढ़ी वाले लड़कों का है, 'जर्नल ऑफ एवॉल्यूशनरी बायोलॉजी' की स्टडी ने दावा किया है कि आजकल महिलाओं को दाढ़ी वाले ही लड़के ज्यादा हैंडसम और स्मार्ट लगते हैं। बता दें कि स्टडी में 8500 महिलाओं को दाढ़ी या बिना दाढ़ी वाले पुरुषों की रेटिंग देने के लिए कहा गया। इसमें कुछ पुरुषों की तस्वीरें शेविंग के 5 दिन बाद की थी, कुछ की 10 दिन बाद की और कुछ पुरुषों की शेविंग के 4 सप्ताह बाद की।

 महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को प्राथमिकता दी

महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को प्राथमिकता दी

जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को प्राथमिकता दी, ज्यादातर महिलाओं ने शेविंग के 10 दिन बाद (हैवी स्टबल) वाली तस्वीरों को पसंद किया। ये स्टडी ये बताती है कि महिलाएं अब क्लीन शेव को तवज्जो नहीं दे रही हैं।

दाढ़ी वाले मर्द आडंबर में यकीन नहीं रखते!

दाढ़ी वाले मर्द आडंबर में यकीन नहीं रखते!

इसके बारे में दिल्ली की लड़कियों ने भी अपनी राय रखी है, उन्होंने कहा कि दाढ़ी वाले मर्दों को पसंद करने के पीछे कारण उनका रफ-टप होना और भौतिक चीजों के प्रति उदासीनता को दिखाता है, जो कि महिलाओं की पसंद का एक बड़ा कारण हो सकता है। हो सकता है कि महिलाओं को लगता हो कि ऐसे मर्द बाहरी सुंदरता को पसंद नहीं करते हैं और गंभीर विचारधारा के होते हैं।

उम्र और पौरुषत्व दिखाती है पुरुषों की दाढ़ी-स्टडी

उम्र और पौरुषत्व दिखाती है पुरुषों की दाढ़ी-स्टडी

ऐसे लोग अपनी दुनिया में खोए रहते हैं, उन्हें बाहरी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और किसी भी रिलेशनशिप में गंभीरता काफी मायने रखती हैं, वैसे स्टडी ये भी कहती है कि पुरुषों की दाढ़ी को उनकी उम्र और पौरुषत्व से भी जोड़कर देखा जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+