दोस्ती छोड़ सलमान से भिड़ गए सनी देओल, क्या कर पाएंगे मुकाबला?

बीते साल सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल रिटर्न्स' लेकर आए थे। फिल्म सनी की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी।

नई दिल्ली। सनी देओल के करियर की हालत पिछले कुछ साल से किसी से छुपी नहीं है। सनी देओल कोशिश भी लगातार कर रहे हैं लेकिन एक के बाद कोशिश के बावजूद उनको कामयाबी नहीं मिल रही है। अब जबकि उनको बड़ी उम्मीद बंधी थी तो सामने सलमान आ गए हैं।

परेशानी से गुजर रहे सनी देओल को अब सलमान ने दे दिया झटका

ईद पर सलमान से सनी की टक्कर

ईद पर सलमान से सनी की टक्कर

इस साल ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं। ट्यूबलाइट को कबीर खान ने बनाया है। ईद पर सलमान की फिल्में तगड़ी बिजनेस करती रही हैं, ऐसे में ट्यूबलाइट से भी तगड़े बिजनेस की उम्मीद की जा रही है। वहीं सनी देओल ने ही ईद पर अपनी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' को रिलीज करने की घोषणा की है। अब सनी देओल ने सलमान से भिड़ने की तैयारी कर ली है।

सनी के लिए क्यों मुश्किल है राह

सनी के लिए क्यों मुश्किल है राह

सनी देओल लंबे समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। एक दशक से ज्यादा वक्त पहले आई गदर और इंडियन के बाद उन्हें बड़ी हिट की तलाश है। भैया जी सुपरहिट लंबे समय से अटकी हुई थी। अब उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म चलेगी तो करियर को पटरी पर आने में मदद मिलेगी लेकिन अब उनकी राह मुश्किल लगती है। इसकी वजह ये है पिछले कुछ सालों में ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो सलमान की फिल्मों के सामने दूसरी फिल्में टिकती नहीं दिखती हैं।

पिछले साल भी नहीं मिली थी सनी को कामयाबी

पिछले साल भी नहीं मिली थी सनी को कामयाबी

बीते साल सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल रिटर्न्स' लेकर आए थे। फिल्म सनी की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी की थी लेकिन ये शुरुआत आगे नहीं बढ़ पाई थी। ऐसे में एक और बार सनी के लिए फिल्म ना चलना उनके फिल्मी करियर के लिए बुरा हो सकता है।

सनी ने सलमान से दोस्ती की खातिर बदली थी अपनी फिल्म की डेट

सनी ने सलमान से दोस्ती की खातिर बदली थी अपनी फिल्म की डेट

सनी देओल और सलमान खान के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है। यहां तक कि सनी देओल 2015 में दिवाली पर घायल रिटर्न्स को रिलीज करना चाहते थे लेकिन सलमान की प्रेम रतन धन पायो के लिए उन्होंने अपनी फिल्म को 2016 में रिलीज किया। हालांकि इस बार दोनों सितारें ईद पर आमने-सामने आते हैं या फिर कोई अपनी फिल्म की डेट बदलता है, ये तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+