Republic Day 2020 Essay Ideas: गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखना है तो यहां से लें बेहतरीन आइडिया

नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी, 2020 को अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने जा रहा है। इस दिन राजधानी दिल्ली के लाल किले में तिरंगा फहराया जाता है और देश के विभिन्न राज्यों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस मौके पर परेड का भी आयोजन होता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास हुआ था।

Republic Day, Republic Day 2020, Republic Day 2020 Essay ideas, Essay ideas, Essay, essay competition, delhi, flag, indian flag, indian constitution, preamble, contitution of india, गणतंत्र दिवस, गणतंत्र दिवस 2020, निबंध लेखन, निबंध, निबंध आइडिया, भारत का संविधान, संविधान, भारत का झंडा, निंबध प्रतियोगिता

इस मौके पर कई स्कूल-कॉलेज और संस्थानों में निबंध लेखन (Essay Writing) का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस दिन पर निबंध के अच्छे आइडिया खोज रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। तो चलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर निबंध के लिए कुछ शानदार आइडिया जानते हैं। जिनसे आपका निबंध और भी बेहतर हो जाएगा।

  • हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
  • राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास और महत्व क्या है?
  • भारत के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच क्या अंतर है?
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण स्वराज की घोषणा का इतिहास क्या है?
  • दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान में डॉक्टर बीआर आंबेडकर का क्या योगदान है?
  • राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास और इसके तीन रंगों का महत्व क्या है?
  • भारत का संविधान क्या है? आप प्रस्तावना के बारे में भी लिख सकते हैं।
  • भारत गणराज्य का इतिहास क्या है?
  • प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा भारत के गणतंत्र दिवस के बारे में कहे गए अनमोल विचार।
  • घर और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है?
  • राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में क्या अंतर है?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+