रिलेशनशिप में 5 जरूरी बातें, जो बनाती हैं आपको बेहतरीन पार्टनर
नई दिल्ली, 30 जुलाई। दो लोगों के रिश्ते के लिए केवल प्यार का होना ही जरूरी नहीं है। अपरिपक्वता या स्थितियों के सही से संभाल न पाना भी रिश्तों पर भारी पड़ जाता है। ये सबसे खास वजह है जिसके चलते दो लोग रिश्ते से अलग हो जाते हैं। ऐसे में यहां कुछ ऐसे जरूरी सबक दिए गए हैं जिन्हें आजमाकर रिश्तों में नयापन और ताजगी बनाई जा सकती है।

खुदगर्जी से दूर रहें
किसी भी रिश्ते में आप अकेले नहीं होते, इसलिए खुदगर्ज होना आपके लिए नहीं है। रिश्ते में आप अपनी मर्जी से काम नहीं कर सकते। आपको अपने साथी और उसकी जरूरतों के बारे में सोचना होगा। कोई भी रिश्ता टीम-वर्क और एक-दूसरे की इच्छाओं को समझने से ही बढ़ता है। जैसे ही आप सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं आप रिश्ते को कमजोर करने की तरफ कदम बढ़ा चुके होते हैं।
पार्टनर का सम्मान
रिश्ते में सबसे जरूरी चीज अपने पार्टनर के सम्मान का ख्याल रखना है। इसलिए तीखी बहस में भी अपने पार्टनर को आहत करने वाली बातें न करें। भले ही आप पार्टनर की किसी हरकत से परेशान हों लेकिन कभी भी अपमानित करके काम करने की जरूरत नहीं है। ऐसे समय में आपको पार्टनर पर भरोसा करना होता है और उन्हें शांति से समझाना चाहिए और उन्हें गलतियों को बताएं। आप उनका पक्ष भी समझने की कोशिश करें कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

कोई भी परफेक्ट नहीं
न तो कोई रिश्ता पूरी तरह परफेक्ट होता है और न ही कोई पार्टनर। आपको इस वास्तविकता को स्वीकार करने की जरूरत है। कभी अपने पार्टनर को उनकी कमजोरी के आधार पर जज करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हर इंसान गलतियां करता है लेकिन आपको पार्टनर की गलतियों के बारे में बताने का हक है। लेकिन इन गलतियों की आड़ में उन्हें कमजोर करने की कोशिश न करें कि उन्हें अपनी क्षमता पर शक होने लगे।
धैर्य जरूरी चीज
आप कितने परिपक्व हैं इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि आपमें कितना धैर्य है। धैर्य के बिना उचित-अनुचित के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है और आप अक्सर चीजों को खराब कर लेते हैं। जब तक आप किसी मामले को धैर्य से नहीं निपटाते हैं, तब तक आप पर जल्दबाजी में निर्णय लेने का आरोप लगाया जा सकता है। आपको इस बात के लिए भी पर्याप्त सहनशील होना चाहिए कि आपका साथी क्या चाहता है।

गलतियों को स्वीकार करें
माफी माँगने से आप छोटे नहीं होते बल्कि आप ऐसे व्यक्ति बनते हैं जो भावुक है और देखभाल करने वाला है। आपका पार्टनर भी आपके बारे में ऐसा ही सोचता है। यदि आपने कोई गलती की है, तो आपको वास्तव में अपने साथी से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अहम प्रेम का सबसे बड़ा दुश्मन है जो आपके रिश्ते के बीच कभी नहीं आना चाहिए।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications