बराक ओबामा के रहस्यमय विमान से जुड़े रोचक तथ्य
वाशिंगटन। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 जनवरी की रात को बोइंग VC-25A यानी अमेरिकी राष्ट्रपति का आफिशियल एयरक्राफ्ट 'एयरफोर्स वन' लैंड करेगा। दिखने में यह भले ही एक साधारण बोइंग एयरक्राफ्ट की तरह दिखे लेकिन छह मंजिला बिल्डिंग के बराबर इस एयरक्राफ्ट पर न्यूक्लियर बम का भी कोई असर नहीं हो सकता है।

विमान के बारे में रोचक जानकारियां
- एयरफोर्स वन किसी प्लेन का नाम नहीं है बल्कि यह हर उस रेडियो कॉल को कहते हैं।
- इसेयूएस एयरफोर्स के उस प्लेन से किया जाता है जो अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर जाता है।
- जैसे ही राष्ट्रपति विदेशी दौरे के लिए एयरफोर्स के प्लेन में कदम रखते हैं, उस प्लेन को, क्रू, आदि को एयरफोर्स वन के तौर पर एड्रेस किया जाने लगता है।
- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस दौरान उस क्षेत्र में उड़े रहे बाकी प्लेन के साथ किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न हो सके।
- अगर राष्ट्रपति आर्मी के एयरक्राफ्ट में होंगे तो उसे आर्मी वन कहा जाएगा।
- अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकरिक एयरक्राफ्ट के तौर पर दो विमान मौजूद हैं जिन्हें बोइंग कंपनी ने बनाया है।
रहस्यमय एयरक्राफ्ट
- एयरफोर्स वन को एक रहस्यमय एयरक्राफ्ट तक करार दिया जाता है क्योंकि इसके कुछ हिस्सों के बारे में कोई कुछ नहीं जानता है।
- यहां तक कि दूसरे देशों से आने वाले राजनेताओं और जर्नलिस्ट्स को भी इसके कुछ हिस्सों में जाने की इजाजत नहीं है।
- यूएस एयरफोर्स भी इस बात को लेकर काफी सजग है और इसके ले-आउट को लेकर काफी अलर्ट रहती है।
- यह अंदर से कैसा दिखता है इसके बारे में कई बातें हो चुकी है लेकिन किसी की भी ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- अगर किसी को भी इसके अंदर के बारे में सभी जानकारियां मिली भी है तो सुरक्षा के मद्देनजर उसे इसके बारे में बात करने से मना कर दिया गया।
अगले भाग (Click on Next) में पढ़ें- छह मंजिला इमारत जितने ऊंचे विमान की और खूबियां।












Click it and Unblock the Notifications