IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच? वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का?

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें इस सीरीज में जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय टीम नए संयोजन के साथ चुनौती पेश करेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। ऐसे में पहले मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा, किस मैदान पर होगा, कितने बजे शुरू होगा और भारत में इसका लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकेगा, तो यहां पूरी जानकारी दी गई है।

india vs england

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 कहां खेला जाएगा?

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (इंग्लैंड) में आयोजित होगा। यह मैदान डरहम का घरेलू मैदान है और यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। साथ ही शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

भारत और इंग्लैंड का पहला टी20 कितने बजे शुरू होगा?

यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। वहीं भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मैच का आगाज भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे होगा। ऐसे में भारतीय दर्शकों को मुकाबला देखने के लिए देर रात तक जागना होगा।

भारत में भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 लाइव कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, वे SonyLIV ऐप और वेबसाइट के जरिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

रिवरसाइड ग्राउंड की खास बातें क्या हैं?

रिवरसाइड ग्राउंड इंग्लैंड के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में से एक है। इस स्टेडियम की सामान्य दर्शक क्षमता करीब 5,000 है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान इसे बढ़ाकर 17,000 तक किया जा सकता है। इस मैदान के दो प्रमुख एंड फिंचेल एंड और लम्ली एंड हैं, जो गेंदबाजों के लिए अलग-अलग एंगल उपलब्ध कराते हैं।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद

आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला था, तब टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करेंगे। ऐसा होता है, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+