Ramzan 2021: 'चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा...',इन शायरियों के साथ रमजान पाक की सभी को दें मुबारकबाद
Ramzan 2021: 'चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा...',इन शायरियों के साथ रमजान पाक की सभी को दें मुबारकबाद
नई दिल्ली, 13 अप्रैल: इस्लाम धर्म और मुसलमानों के लिए रमजाम का महीना बहुत ही पाक और विशेष महत्व रखने वाला होता है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को पाक और नेकियों का महीना कहा जाता है। मुसलमानों का मानना है कि रमजान महीने में ही 1400 साल पहले पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की पहली आयत अवतरण हुआ था। माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद ने कहा था कि रमजान के महीने में जन्नत के द्वार खुल जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद हो जाते हैं। रमजान को रमादान भा कहा जाता है। ये अल्लाह की इबादत का पर्व है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और फज्र की नमाज अदा करते हैं। रमजान या रमादान को पूरे एक महीने मनाया जाता है और महीने के अंत में ईद यानी ईद उल फितर मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। तो आइए हम भी आपको ऐसे 10 शायरी बताते हैं, जिसको आप अपने दोस्तों परिवारों को भेजकर रमजान की बधाई दे सकते हैं।

1. आसमान पर नया चांद आया, सारा आलम खुशी से जगमगया, हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी, सज रही है दुआओं की सवारी, पूरे हो आपके हर दिल के अरमान, मुबारक हो आपको प्यारा रमजान।
2. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा, इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा, हर नमाज हो कबूल तुम्हारी, बस यही दुआ है खुदा से हमारी, रमजान मुबारक!
3. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल, दुनिया के सारे गम तुम्हे जाए भूल, चारों तरफ फैलाओं खुशियों के गीत, इसी उम्मीद के साथ तुम्हे मुबारक हो रमजान।
4. खुदा आप पर अपनी रहमत बरसाएं और आप सदा यूं ही मुस्कुराएं। रमजान मुबारक।
5. चांद की पहली दस्तक पर, चांद मुबारक कहते हैं। सबसे पहले हम आपको रमजान मुबारक कहते हैं।
6. रमजान का चांद दिखा, रोजे की दुआ मांगी, रौशन सितारा दिखा, आप की खैरियत की दुआ मांगी। आप सभी को रमजान मुबारक।
7. हमारी तरह कोई दिल से चाहे तो बताना, हमारी तरह कोई हर लम्हा फिक्र करे तो बताना, रमजान मुबारक तो हर कोई कहेगा आपको, कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना।
8. रोजे की इबादत में मैंने उनकी खुशियां मांगी है। ऐ हवा उनको ये पैगाम कहना, मेरी तरफ से मुबारक हो रमजान कहना।
9. कर इबादत ए दिल, रमजान का महीना आया है, बनके बरकत सारे जहां पे छाया है, तू बन तो सही धागे मन्नत के, सुनेगा वो जो बैठ है जन्नत में, कर दुआ की फैले सारे आलम में भाईचारा, थामेगा तूझे भी वो, जो देता है सबको सहारा। रमजान मुबारक।
10. रमजान आया, रमजान आया, रहमतों की बरकत का महीना आया है, लूट लो नेकियां, जितना लूट सकते हो, पूरे एक साल में ये पाक महीना आया है। आप सभी को रमजान मुबारक।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications