Promise Day 2021: वादा रहा... प्यार से प्यार का, अब हम ना होंगे जुदा...

नई दिल्ली। 'वैलेंनटाइन वीक' का आज पांचवा दिन है। 'रोज डे', 'प्रपोज डे' , 'चॉकलेट डे', 'टेडी बियर डे 'के बाद आज बारी है वादों की मतलब की आज है 'प्रॉमिस डे' की, आज है कसमों-वादों का दिन, जाहिर है जब आप किसी से मोहब्बत करते हैं तो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अपनी हर खुशी उसके साथ बांटना चाहते हैं, उसके हर गम को अपनाना चाहते हैं, जिसको जताने के लिए आज से अच्छा दिन हो ही नहीं सकता है।

आज है 'प्रॉमिस डे'

आज है 'प्रॉमिस डे'

आज के दिन प्रेमी जोड़े अपने दिल की वो बात जुबां पर ला सकते हैं जो इतने दिन से वो कह नहीं पा रहे थे, आईलवयू कहना तो बहुत आसान है लेकिन उसे निभा पाना बहुत मुश्किल, लड़कियों के लिए कहना बहुत आसान होता है कि वो जिससे प्रेम करती हैं उस पर अपना सबकुछ न्यौछावर कर सकती हैं लेकिन लड़कों के लिए यह जताना थोड़ा मुश्किल होता है कि वो अपने प्रेम से कह सके कि वो उसके बिना अधूरे हैं। इसलिए शायद प्यार करने वालों ने आज के दिन को 'प्रॉमिस डे' नाम दिया है।

आज आप सभी अपने आप से वादा कीजिए

आज आप सभी अपने आप से वादा कीजिए

इसलिए आज आप सभी अपने आप से वादा कीजिए कि आप अपने प्यार के साथ हमेशा हर पाल साथ रहेंगे। अपने प्यार की बगिया इतनी सुंदर बनायेंगे जहां कोई भी आप दोनों के सिवाय किसी और की एंट्री नहीं है।

पढ़ें कुछ दिल छू लेने वाले संदेश

पढ़ें कुछ दिल छू लेने वाले संदेश

दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है, अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है,
देखा हैं जब से तुम्हे मैने मेरे ए सनम, सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करने को दिल चाहता है।
-तेरे नाम को होठों पे सजाया है मैंने, तेरी रुह को अपने दिल में बसाया है मैंने,
दुनिया तुम्हें ढूंढ़ते- ढूंढ़ते हो जाएगी पागल, दिल के ऐसे कोने में बसाया है मैंने।
Happy Promise Day


बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,
तू जहां जाएगा में वहां-वहां आऊंगा,
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,
लेकिन में अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा
Happy Promise Day


प्रॉमिस डे पर मेरा तुझसे है वादा
इस जिंदगीभर मुझे बस तुझे है चाहना
वादा है तुमसे सनम
जब तक रहेगा साथ
ये प्यार न होगा कम
Happy Promise Day

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+