प्रियंका चोपड़ा चुनी गईं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है।
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के हुस्न के दीवाने तो लोग हैं लेकिन इस हद तक है इस बात का अंदाजा तो शायद हिंदी सिनेमा की इस दिलकश अदाकारा को भी नहीं होगा।
आपको जानकर खुशी होगी कि अब आपकी पसंदीदा हिरोईन दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन चुकी हैं।

दूसरी सबसे आकर्षक महिला प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने ये मुकाम हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली, एमा वाटसन, एमा स्टोन, मिशेल ओबामा और गिगी हैडिड को पछाड़कर हासिल किया है। प्रियंका को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है।
बेओंस मेरे हिसाब से भी नंबर वन हैं
इस बात की जानकारी खुद पूर्व विश्वसुंदरी ने अपने ट्विटर पर दी है। पीसी ने इस बात पर खुशी जताते हुए मैगजीन का आभार व्यक्त किया।प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शुक्रिया बजनेट और उन सभी को भी जिन्होंने वोट किया, बेओंस मेरे हिसाब से भी नंबर वन हैं।

पोल के आधार पर रिजल्ट
प्रियंका को मैगजीन ने पोल के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला चुना है। वैसे इससे पहले उन्हें अल्यूर मैगजीन में उन 41 महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है जिनको अलग दिखने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

41 महिलाओं की सूची
पत्रिका द्वारा प्रदर्शित 41 महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मा लक्ष्मी, मेघना मार्कले, कॉन्स्टेंस वू, ईवा लोंगोरिया, अज नाओमी किंग और जेसिका अल्बा जैसे नाम शामिल थे।

जिसका दिल सुंदर होता है...
प्रियंका ने खुद कहा था, आज दुनिया मुझे सुंदर कहती है लेकिन जब मैं किशोरावस्था में थी तो लोग मेरे सांवलेपन का मजाक उड़ाते थे इसलिए मेरा मानना है असली खूबसूरत इंसान वो है जिसका दिल सुंदर होता है और जिसके अंदर आत्मविश्वास होता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?












Click it and Unblock the Notifications