Pics: मनाली-कुफरी में बिछी सफेद चादर, मौसम हुआ आशिकाना

शिमला। इन दिनों हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का मौसम काफी दिलकश और सुहावना है क्योंकि शिमला के आसपास स्थित मनाली और कुफरी के मनोरम पर्यटक स्थलों पर शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई है जिसने पर्यटकों को अपना दीवाना बना लिया है। लोग धरती की इस सफेदी में बिल्कुल खो जाना चाहते हैं।

Pics: Tourists flock to snow-bound Manali, Kufri, Enjoying Romantic Weather

मौसम विभाग के हिसाब से लाहौल-स्पीति, चांबा, मंडी, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति के मुख्यालय कीलांग में 37 सेंटीमीटर और काल्पा में 36 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कीलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस और काल्पा का शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pics: Tourists flock to snow-bound Manali, Kufri, Enjoying Romantic Weather

मौसम विभाग ने बताया कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र की ओर बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में 24-25 फरवरी को पहुंचेगा जिसके कारण क्षेत्र में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Pics: Tourists flock to snow-bound Manali, Kufri, Enjoying Romantic Weather

बर्फ की फैली चादर ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है, तस्वीरों से अंदाजा लगाइये आप खुद ही इस नैसर्गिक सुदंरता के लिए लोग किस तरह पगलाए हुए हैं।

Pics: Tourists flock to snow-bound Manali, Kufri, Enjoying Romantic Weather
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+