मुलायम सिंह यादव के घर आने वाली हैं एक और राजलक्ष्मी, जानिए कैसे?
लखनऊ। जी हां..आपने सही सुना...सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के घर एक और राजलक्ष्मी आने वाली हैं वो भी इसी महीने की 10 तारीख को। जानते है कैसे...तो सुनिए..मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी होने वाली है और आदित्य की होने वाली पत्नी का नाम राजलक्ष्मी है।
FB पर रोमांटिक अंदाज में दिखे तेज प्रताप यादव और राजलक्ष्मी
मालूम हो कि पिछले साल मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव की भी शादी हुई थी और उनकी पत्नी का नाम भी राजलक्ष्मी है जो कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी पुत्री हैं।
आईये आपको बताते हैं शिवपाल यादव की बहू राजलक्ष्मी के बारे में नीचे की स्लाइडों के जरिये...

सैफई में शादी
10 मार्च को शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी राजलक्ष्मी सिंह से सैफई में होगी।

रिसेप्शन लखनऊ में
13 मार्च को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

फरवरी में सगाई
राजलक्ष्मी और आदित्य की सगाई 17 फरवरी को 2016 को हुई थी।

पिता लखनऊ निवासी
राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र के निवासी हैं और लखनऊ में रहते हैं।

राजनीति से संबंध
संजय सिंह फिलहाल रियलस्टेट का काम देखते हैं लेकिन उनके पिता जी कभी कांग्रेस के एमएलसी थे, कहने का मतलब राजनीति राजलक्ष्मी के लिए नहीं है।

#Valentins Day: टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक
#Valentins Day: टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं डिंपल-अखिलेश यादव की लवस्टोरी
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं डिंपल-अखिलेश यादव की लवस्टोरी












Click it and Unblock the Notifications