9 साल का लड़का, 19 साल की पत्नी के साथ मनाएगा हनीमून, इंटरनेट पर मचा हंगामा
9 साल की लड़की, 19 साल की पत्नी के साथ मनाएगा हनीमून, इंटरनेट पर मचा हंगाम
नई दिल्ली। इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा सीरियल 'पहरेदार पिया की' के विषय को लेकर पहले ही काफी लोग एतराज जता चुके हैं लेकिन अब इसमें कुछ ऐसा हो जा रहा है जिस पर सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर जमकर इसके निर्माताओं को कोसा जा रहा है। दरअसल अब सारियल के मुख्य किरदार, जो कि 19 साल की लड़की और 9 साल लड़का है वो हनीमून पर जाएंगे।
विदेश में हनीमून
इस शो के आने वाले एपिसोड में 9 साल के रतन 18 साल की दिया के साथ हनीमून पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि हनीमून सीक्वेंस फॉरेन लोकेशन में शूट करने किए गए हैं। लंदन में दोनो का हनीमून होगा। लोग सवाल कर रहे हैं कि निर्माता आखिर 9 साल के लड़के और 19 साल की लड़की के बीच हनीमून पर क्या दिखाना चाहते हैं?
पहले भी हो चुका विवाद
इस शो की कहानी को लेकर काफी विवाद सामने आए थे। इसे बाल-विवाह को बढ़ावा देने वाला और काफी घटिया बताया गया था। अब शादी के बाद हनीमून ने फिर इसे विवादों में धकेल दिया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं और निर्माताओं को शर्म करने को कहा जा रहा है।
क्या है कहानी?
पहरेदार पिया की नाम के इस शो में एक नौ साल के लड़के को 'पिया' और एक 19 साल की लड़की को उसकी 'पहरेदार' दिखाया है। पहरेदार पिया की' की कहानी एक 19 साल की लड़की और 9 साल के लड़के की कुछ खास वजहों के चलते शादी हो जाती है। शो में तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर राजकुमारी दिया सिंह बनी हैं। 9 साल के अफान खान इस शो में छोटे राजकुमार रतन सिंह के किरदार में हैं।