इस गलतफहमी में न रहें कि शेर है सबसे खतरनाक जानवर!
बेंगलोर। क्या आप दुनिया में सबसे खतरनाक प्राणी शेर को या शार्क को मानते हैं? यदि हां, तो आप गलत हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में इंसान की मौत सबसे ज्यादा शेर या सांप से नहीं, बल्कि मच्छरों से होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर साल सात लाख से भी ज्यादा लोग मच्छर से फैली बीमारियों की वजह से मरते हैं। दुनिया में मच्छरों की 2,500 प्रजाति पाई जाती है, जो अंटार्कटिका के अलावा दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं।
वहीं, मच्छर के बाद खुद इंसान ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। फिलहाल की परिस्थिति देखते हुए तो लगता है कि कुछ ही दिनों में इंसान इस सूची में सबसे पहले स्थान में आ जाएगा। जबकि सबसे भयानक माने वाली शार्क मछली से हर साल लगभग 10 लोगों की मौत होती है।
बहरहाल, यहां देखते हैं दुनिया के 15 सबसे खतरनाक जानवर।

सोचिए इस सवाल का जवाब
इस सवाल का जवाब आपने जरूर सोच लिया होगा, लेकिन सही है या गलत आगे की स्लाइड में देखिए।

मच्छर
मच्छर की वजह से हर साल 7,25,000 लोग मरते हैं। मच्छर के काटने से मलेरिया जैसी कई बीमारियां इसकी वजह हैं।

इंसान
जबकि इंसान खुद भी इंसान के लिए काफी खतरनाक है। हर साल खुद इंसान की वजह से 4, 75, 000 लोग मारे जाते हैं।

सांप
सांप इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। जिसका जहर हर साल 50,000 लोगों की मौत का कारण है।

कुत्ता
कुत्ते के काटने से रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती है। जिस वजह से हर साल 25,000 लोग मर जाते हैं।

अफ्रीकी मक्खी
जबकि अफ्रिकी मक्खी भी काफी खतरनाक मानी जाती है। इसके काटने से 10,000 लोगों की मौत होती है।

खटमल
खटमल के काटने से हर साल 10,000 लोगों की मौत होती है।

घोंघा
घोंघा के काटने से schistosomiasis नामक बीमारी हो जाती है। जिस वजह से हर साल 10, 000 लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ता है।

राउंड वॉर्म
वहीं राउंट वार्म की वजह से हर साल 2, 500 लोग मर जाते हैं।

टेपवॉर्म
टेपवार्म भी हर साल 2, 000 लोगों की जान लेता है।

मगरमच्छ
जबकि खतरनाक दिखने वाला मगरमच्छ हर साल 1,000 लोगों को जान से मार डालता है।

दरयाई घोडा
वहीं , दरयाई घोड़े की वजह से हर साल 500 लोगों की मौत होती है।

शेर
जंगल का राजा शेर इस सूची में बारहवें नंबर पर आता है। हर साल शेर की वजह से 100 लोग मरते हैं।

हाथी
वहीं, विशाल हाथी भी हर साल 100 लोगों की मरने का कारण है।

भेड़िया
भेड़िये की वजह से हर साल 10 लोगों की मौत होती है।

शार्क
जबकि खतरनाक माने जानी वाली शार्क मछली की वजह से हर साल 10 लोग मरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications