Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसी हीरोइन के पिता ने बेड पर की ज्यादती तो किसी के रिश्तेदार ने, यौन शोषण की 11 दर्दभरी कहानियां

नई दिल्ली। उत्तर मुंबई से भाजपा की सांसद और एक समय भाजपा में कद्दावर नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान के छात्रों को संबोधित करते हुए अपने साथ हुए यौन शोषण की बात कही। महाजन ने रेड ब्रिक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए ये बड़ी बात कही। ये कोई पहली बार नहीं है, जब किसी मशहूर हस्ती ने इस तरह का खुलासा किया है। संगीत, फिल्म और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां अपने साथ इस तरह की घटनाओं के बारे में बोल चुकी हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में 53 फीसदी बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं। हालांकि भारत ही नहीं दुनियाभर में इस तरह के खुलासे हुए हैं। जानिए, 11 ऐसी हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बोला है।

 not only poonam mahajan even these celebrities also faced condition of sexual harassment

पूनम महाजन

पूनम महाजन

पूनम महाजन ने अहमदाबाद के कार्यक्रम में कहा कि जब उनके पास रोज कार से आने-जाने के पैसे नहीं थे तब वह अपनी क्लास के लिए वर्ली से वर्सोवा तक ट्रेन में सफर करती थीं और कई बार उन्हें गलत तरह से देखा जाता था कई बार शोषण का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी खुद पर तरस नहीं आया। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस तरह की स्थिति में जब कोई गलत तरह से आपकी तरफ देखता है तो खुद को बेचारा न समझें। कोई आपको परेशान करता है तो उसे थप्पड़ मारें और यह न सोचें कि उसने ऐसा क्यों किया।

एशली जुड

एशली जुड

अमेरिकी अभिनेत्री और राजनैतिक कार्यकर्ता एशली जड ने जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान खुलासा किया है कि उन्हें भी एक से ज़्यादा बार यौन शोषण का सामना करना पड़ा है, वह भी सात साल की मासूम उम्र में ही। एशली जड ने कहा था, 'मेरा यौन शोषण इंडस्ट्री के एक मशहूर और रसूखदार शख्स ने किया, वह इस हरकतों को पूरी तरह छिपाकर रखने में माहिर था. उसका, 'ओह, तुम होटल में मुझसे मिलो, और कुछ खा लो। बस, यह इसी तरह चलता रहा, जो बहुत बुरा था'

सोनम कपूर

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब वह छोटी थीं, तो उन्हें भी यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। यह खुलासा उन्हें जाने-माने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो 'द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016' में किया। उन्होंने बताया कि एक मॉल में उनको एक शख्स मे पीछे से पकड़कर उनके ब्रेस्ट को दबाया था।

परिधि शर्मा

परिधि शर्मा

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक जोधा-अकबर में जोधा का किरदार निभा कर मशहूर हुईं परिधि शर्मा ने अपने शो के निर्देशक सांताराम वर्मा पर ही यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने काम के बदले यौन शोषण की बात कही थी।

 अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनका लिफ्टमैन उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश किया करता था। अक्की क्योंकि अपने माता-पिता से खुलकर बात किया करते थे इसलिए उन्होंने इसका जिक्र अपने पेरेंट्स से किया। बाद में वह शख्स ऐसी ही हरकतों के चलते पकड़ा गया। अक्षय ने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों के साथ मुखर हों और बच्चे भी ऐसी किसी भी घटना के होने पर खुलकर अपने माता-पिता के सामने इसे रखें।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

कंगना रनौत अपने बारे में बात करने में काफी ईमानदार मानी जाती हैं। वो कई बार अपने साथ यौन शोषण के बारे में बता चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई थीं तो आदित्य पंचोली ने उनके साथ बहुत ज्यादती की। कंगना ने ऋतिक को लेकर भी कई अहम खुलासे किए हैं। वो साफ कहती हैं कि बाहर से आए लोगों को बॉलीवुड में शोषण झेलना पड़ता है।

काल्कि कोचलिन

काल्कि कोचलिन

काल्कि कोचलिन ने कुछ समय पहले अपने साथ हुए यौन शोषण की बात कह सबको चौंका दिया। कल्कि ने एक इंटरव्‍यू में कहा 'मुझे नहीं पता कि ये बताना चा‍हिए की नहीं। क्‍योंकि बात सामने आने पर ये हेडलाइन बनेगी, लेकिन मेरे के लिए ये महज हेडलाइन नहीं है, एक ऐसा कड़वा सच है, जिसके साथ मैं बचपन से जी रही हूं।'

पद्मा लक्ष्मी

पद्मा लक्ष्मी

इंडो-अमेरिकी मॉडल पद्मा लक्ष्मी ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हुई थी। उनका यौन शोषण सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने किया। पद्मा लक्ष्मी मशहूर साहित्यकार सलमान रूश्दी की पूर्व पत्नी है। पद्मा ने हाल में अपनी किताब लव, लॉस एंड वॉट वी एट में बचपन में हुए उनके यौन शोषण के बारे में लिखा है कि जब वह अपने माता पिता के साथ न्यूयार्क के क्वींस में एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती थी।पद्मालक्ष्मी को अपने सौतेले पिता के एक रिश्तेदार के साथ रूम शेयर करना पड़ता था। पद्मा ने लिखा कि जब एक रात उसकी नींद खुली तो उसके सौतेले पिता के रिश्तेदार का हाथ उसके अंडरपेंट्स में था। इसके बाद उसने पद्मा के साथ और भी अश्लील हरकतें की। पद्मा ने कहा कि मैं नहीं जानती कि ऐसा पहले कितनी बार हुआ होगा। जब पद्मा ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने उन्हें भारत भेज दिया।

मैडोना

मैडोना

पॉप स्‍टार मैडोना का एक अंजान शख्‍स ने बिल्डिंग की छत पर गन प्‍वांइट पर रेप किया था. यह उनके करियर के शुरुआत का समय था। इस घटना से उन्‍हें बहुत दुखी किया था।

सोफिया हयात

सोफिया हयात

कभी अपने बोल्ड फोटोशूट तो कभी सन्यासिनी बन जाने को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली सोफिया हयात ने अपने साख 10 साल की उम्र में यौन शोषण की बात कही थी। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने ही उनका यौन शोषण किया था।

अनुष्‍का शंकर

अनुष्‍का शंकर

पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्‍का शंकर ने भी एक बार खुलासा किया कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई हैं। अनुष्का का कहना है कि इस घटना से उन्‍हें मानसिक और भावनात्‍मक तौर पर भी चोट पहुंचाई और एक लंबा वक्त उन्हें इससे निकलने में लगा।
Bigg Boss 11: सलमान खान ने पूछा तो फूट पड़ी सपना, बताया क्यों खा लिया था जहर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+