वाट्सऐप का ये नया फीचर आपके लिए बन सकता है मुसीबत
नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप कंपनी वाट्सऐप में एक ऐसा अपडेट आया है जो यूजर्स के लिए मुसीबत बनने जा रहा है। वाट्सऐप ग्रुप को म्यूट (Mute) करने के ऑप्शन में कंपनी ने बदलाव कर दिया है।

वाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले लोग जानते हैं कि ग्रुप्स के नोटिफिकेशन कितनी मुश्किलें देते हैं। अब कंपनी ने अपडेट के जरिए नया फीचर लाया है जिसमें टैग का ऑप्शन दिया गया है।
किसी को भी टैग कर पाएंगे
वाट्सऐप अपडेट करते ही यूजर किसी भी कॉन्टैक्ट को ग्रुप में टैग कर सकेगा। इसका असर ये होगा कि अगर आपने ग्रुप को म्यूट कर रखा है तो भी आपके पास नोटिफिकेशन आएगा। किसी को टैग करने के लिए यूजर को ग्रुप में @ के आगे संबंधित व्यक्ति का नाम टाइप करना होगा। इसमें एक साथ एक से ज्यादा लोगों को टैग किया जा सकेगा, जैसा कि फेसबुक पर होता है।
तो इनके लिए भी है मुश्किल
इस फीचर में यह सुविधा भी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है लेकिन ग्रुप मेंबर है तो आप उसे भी टैग कर सकेंगे। यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में उपलब्ध है। हालांकि डेस्कटॉप ऐप में अभी यह अपडेट नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications