Navratri 2020: नवरात्रि पर अपने दोस्तों को भेजें ये बधाई और शुभकामना सदेंश, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद

नई दिल्ली। भारत सिर्फ मिली जुली संस्कृति ही नहीं बल्कि त्योहारों का भी देश है। नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार 'नवरात्रि' कल यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। कोरोना काल में भी नवरात्रि की तैयारियों में कोई कमी नहीं है, देशभर के अलग-अलग हिस्सों में त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा सकता है। नवरात्रि 'बुराई पर अच्छाई' का प्रतीक है, जैसा कि आप सभी जानते हैं साल 2020 अभी तक कुछ खासा अच्छा नहीं रहा है इस वजह से भी लोगों में नवरात्रि को लेकर काफी खुशी देखी जा सकती है।

Navratri 2020 Send these top 20 greetings and best wishes to your friends on Navratri

Recommended Video

    Mata Vaishno Devi: Navratri में Vaishno Devi के दर्शन के लिए जानिए नई Guidelines । वनइंडिया हिंदी

    शरद ऋतु के समय यह त्योहार यह भी दर्शाता है कि कैसे देवी मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की, ताकि धरती सभी बुराईयों से मुक्त हो सके। देश के प्रत्येक हिस्से में, साथ ही विदेशों में भी नवरात्रि के नौ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिल्पकारी पंडाल बनाए जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्योहार के अंतिम दिन को 'विजयदशमी' या 'दशहरा' कहा जाता है। ऐसे में इस अवसर पर हम आपके लिए अपने परिजनों को भेजी जाने वाली कुछ बहुत ही अच्छे शुभकामना संदेश, विचार और मैसेज लेकर आए हैं।

    नवरात्रि 2020 के लिए शुभकामना संदेश

    • देवी दुर्गा आपके और आपके परिवार पर अपनी कृपा बरसाएं। शुभ नवरात्रि!
    • नौ दिन और नवरात्रि की नौ रातें आपके अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य को लेकर आए। आपको नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
    • मां दुर्गा अपने नौ रूपों को आशीर्वाद के रूप में प्रसिद्धि, नाम, धन, समृद्धि, खुशी, शिक्षा, स्वास्थ्य, शक्ति दें। नवरात्रि की शुभकामनाएँ!
    • नवरात्रि साथ देने और एक दूसरे का ख्याल रखने का समय है। आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं।
    • देवी दुर्गा आपको जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने की शक्ति प्रदान करती हैं। शुभ नवरात्रि!
    • मां दुर्गा आपको और आपके परिवार को स्वास्थ्य, धन, सुख और समृद्धि प्रदान करें। नवरात्रि 2020 की शुभकामनाएं !
    • आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के नौ दिन आपके जीवन को शुखियों से भर दें!
    • देवी दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे। आपको खुशीयों का ये दिन मुबारक! नवरात्रि 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं!
    • देवी मां दुर्गा आपको जीवन में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए शक्ति, बुद्धि और साहस प्रदान करें। शुभ नवरात्रि है।
    • नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद देती रहें।

    यह भी पढ़ें: नवरात्रि में अंबाजी धाम पर इस साल नहीं निकलेगी रथयात्रा, 52 वर्षों में पहली बार होने जा रहा ऐसा

    नवरात्रि 2020 के लिए विचार

    • मां दुर्गा का सदा रहे आशीर्वाद, धन, समृद्धि, सुख और कामयाबी का दें आशीर्वाद। नवरात्रि की नौ रातें रोशन कर दें आपका जीवन, नवरात्रि की शुभकामनाएं।
    • मां दुर्गा सभी बाधाओं और दोषों को दूर करें। नवरात्रि की शुभकामनाएं!
    • हो जाओ तैयार, माँ अंबे आने वाली हैं, सजा लो दरबार माँ अंबे आने वाली हैं। तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन, माँ के कदमो की आहट से, गूंज उठेगा आंगन। नवरात्रि की शुभकामनाएं!
    • नव दीप जले, नव फूल खिले, रोज माँ का आशिर्वाद मिले, इस नवरात्रि आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है। शुभ नवरात्रि
    • नवरात्रि के पावन अवसर पर आपके घर दुर्गा जी का आगमन हो, आपके घर में शुख और समृद्धि का वास हो, ये हमारी मनौकामना है।
    • नवरात्रि पर, मां दुर्गा सकारात्मकता, शक्ति, ज्ञान और भक्ति के साथ हम सभी को प्रेरित कर सरती हैं!
    • माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपको सही मार्ग पर ले जाए और आपके सभी प्रयासों में आपकी मदद करें।
    • मां दुर्गा, सार्वभौमिक मां शक्ति का अवतार हैं। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर आशीर्वाद पाने के लिए हम उन्हें नमन करते हैं।
    • अगर आप 365 दिन महिलाओं की इज्जत नहीं करते तो, यकीनन इन नौ दिनों में भी आप मां दुर्गा खुश नहीं रख सकते।
    • नवरात्रि शरद ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है। तो आइए हम प्रकृति का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्य माँ को मनाएं और अपने जीवन में नई शुरुआत का स्वागत करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+