विश्व की सबसे प्रदूषित जगह, जहां सांस लेना भी है दूभर

pollution
बेंगलोर। प्रदूषण विश्वव्यापी समस्याओं में एक है। और इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कई देशों ने सक्रिय कदम उठाए हैं।

भले ही आज विश्व के तमाम कई देश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रदूषण उनके लिए भी एक चिंताजनक स्थिति की उपज करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में हर साल एक मिलियन लोगों की मौत प्रदूषण की वजह से होती है। जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं।

जुरिक में ग्रीन क्रॉस स्विटजरलैंड और न्यूयॉर्क की ब्लैकस्मिथ इंस्टीट्यूट ने दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा प्रदूषण से प्रभावित जगहों के नाम सामने लाए हैं, जहां प्रदूषण की वजह से लोगों का जीवन बेहाल है। फिलहाल, इस सूची में सबसे पहले नाम आता है बोर्नियो द्वीप के इंडोनेशियाई भाग कालीमंतन का।

सबसे प्रदूषित जगह है यह

कालीमंतन प्रमुख रूप से पांच प्रांतों से बना है। जहां पांच से दो मध्य और दक्षिणी प्रांत में छोटे पैमाने पर सोने का खनन ही वहां की 43,000 जनसंख्या की आजीविका का प्रमुख स्रोत है। लिहाजा, वहां रहने वाले वर्षों से इस खनन के काम में लगे हैं। साथ ही वे सोने को गलाने की प्रक्रिया के लिए प्रारंभिक समय की तरह अभी भी पारा का ही इस्तेमाल करते हैं। जिससे हर साल हजारों टन जहरीले रसायन हवा में छोड़े जाते हैं।

दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

कालीमंतन में प्रदूषण अपने चरम पर है और इस क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रदूषक है मरक्यूरी और कैडियम। जिससे इस क्षेत्र में रह रहे लगभग 2,25, 000 लोग प्रभावित हैं। यहां काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं क्योंकि उन्हें सीधे तौर पर जहरीले रसायनों का असर होता है। वहीं आसपास के पूरे वाताववरण को यह दूषित करता है। यहां तक की इसके बाद यहां का कचरा पानी में भी छोड़ा जाता है। जो लोगों के साथ साथ अन्य जीवों के लिए भी घातक है।

बहरहाल, इन विपरीत स्थितियों को देखते हुए इंडोनेशियाई सरकार ने इस ओर कुछ कदम उठाए हैं। और हानिकारक रसायनों के प्रयोग पर पाबंदी लगाने की बात कही है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि प्रदूषण के रोकथाम के लिए सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं बल्कि विश्व के तमाम राष्ट्र उचित एवं सक्रिय कदम उठाएंगे। ताकि हम सबको जीने के लिए एक स्वच्छ वातावरम मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+