'बुद्दिमान नहीं चंचल शोख पगली हसीना के दिवाने होते हैं मर्द'

नई दिल्ली। शायरी के किसी भी कलाम को पढ़िये या फिर श्रृंगार रस के गानों पर गौर फरमाइये तो आपको हर जगह एक चीज कॉमन दिखेगी और वो है ख्याल में ड्रीम गर्ल की कल्पना।

हर मर्द की चाहत होती है कि उसकी जिंदगीं में आने वाली लड़की काफी हसीन, चंचल, शोख और थोड़ी सी पगली होनी चाहिए, कभी कोई नहीं कहता कि उसे ऐसा हमसफर चाहिए जो 'ब्यूटी विद ब्रेन' हो।

इसके पीछे का कारण एक नये शोध में चला है कि मर्द इसलिए बुद्दिमान लड़कियों को पत्नी नहीं बनाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो ऐसी महिला के साथ निभा नहीं पायेंगे। यह शोध तीन विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं, यूनिवर्सिटी ऑफ बफलो, कैलिफोर्निया लुथरन यूनिवर्सिटी और टेक्सस यूनिवर्सिटी, ने मिलकर किया है, जिसमें यह बात निकलकर सामने आयी है कि पुरुष अपने से ज्यादा स्मार्ट और समझदार महिला के साथ रहने की बात सोचकर भी घबराते हैं।

हालांकि उनकी चाहत होती है कि उनकी पार्टनर ऐसी हो जो समझदार हो, घर की जिम्मेदारी अच्छे से उठा ले और उनके बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे लेकिन उसकी समझदारी पति से ज्यादा ना हो। यह शोध करीब 100 से ज्यादा पुरूषों पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+