सर्वे- दुनिया के 65% पुरुष चाहते हैं बुद्दिमान पत्नी
नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि सुंदरता के आगे पुरूष घुटने टेक देते हैं, लेकिन यह हमेशा सही हो जरूरी नहीं है क्योंकि ताजा सर्वे कहता है कि दुनिया के 65 प्रतिशत पुरूष चाहते हैं कि उनकी पत्नी बुद्दिमान हों क्योंकि अगर उसके पास दिमाग होगा तो उनके आने वाली जनरेशन सही होगी, मतलब कि बुद्धिमान महिला अच्छी मां बन सकती हैं और वो बच्चों को अच्छी परवरिश दे सकती है।
यह सर्वे हुआ है कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में, जहां 65 प्रतिशत पुरूषों ने कहा कि उन्हें सुंदर बीवी के बजाय समझदार और बुद्दिमान पत्नी चाहिए। तो तीस प्रतिशत मर्दों का कहना था उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन वाली बीवी चाहिए तो वहीं 5 प्रतिशत मर्दो को सुंदर पत्नियां चाहिए थीं। इस सर्वे में 10, 000 लोगों ने भाग लिया।
इश्क चाहे ब्यूटी से हो लेकिन वाइफ बुद्दिमान होनी चाहिए
इस सर्वे में एक रोचक बात भी सामने आयी कि बुद्दिमान बीवीयों की ख्वाहिश रखने वाले कुछ मर्द ऐसे थे जिन्हें खबूसूरत औरतों के साथ वक्त बिताना तो अच्छा लगता था, लेकिन उन्हें घर में बीवी इंटेलिजेंट चाहिए ताकि वो अपने बच्चों और परिवार की ओर से बेफिक्र रहें।
लड़कियों में बढ़ रहा है 'सेल्फी' शौक का नशा, खाने-कपड़े से ज्यादा तस्वीरों से प्रेम













Click it and Unblock the Notifications