Beauty Tips: इम्यूनिटी ही नहीं त्वचा भी निखारेगा ये ब्यूटी काढ़ा, 15 मिनट में करें तैयार

नई दिल्ली, 15 मई। कोरोना वायरस महामारी के दौर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने पर जोर दे रहे हैं। हम सब जानते हैं कि इम्यूनिटी मजबूत करने में काढ़ा बहुत की महत्वपूर्ण है। इसकी खासियत यह भी है कि इसे किचन में मौजूद सामग्री से बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। लेकिन काढ़ा सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता हो ऐसा ही नहीं है इसमें त्वचा को खूबसूरत बनाने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

Tea

काढ़ा एंटी-ऑक्सीडेंट एजेंट से भरा होता है और इसमें उम्र को घटाने वाले तत्व भी काफी पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा में निखार लाता है।

सामग्री
आपको ये काढ़ा बनाने के लिए कुछ चीजों की आवश्कता होगी जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले आप 5 तुलसी की पत्तियां तोड़ लीजिए। तुलसी की पत्ती में बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं।

थोड़ी सी गिलोय लीजिए क्योंकि यह एंटी-एजिंग एजेंट साथ रखती है और त्वचा से काले धब्बे, मुंहासे और झुर्रियों को दूर करती है। इसमें हल्दी भी डालिए जो कि एंटी ऑक्सीडेंट और गुणों से भरपूर होती है। यह आपकी त्वचा में ग्लो लाने में मददगार होगी। इसमें दालचीनी की लकड़ी भी डालें।

कैसे बनाएं काढ़ा?
इन सभी सामग्रियों को 3 कप पानी के साथ मिलाकर एक गहरे पैन में डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दें। इसे तब तक उबलने दें जब तक यह घटकर एक कप रह जाए। इस काढ़े को सप्ताह में तीन दिन सेवन करें। इसके बाद आपको त्वचा पर इसका असर दिखने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+