Winter Holiday Destinations: मनाली से लेकर गंगटोक तक, सर्दी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट लोकेशंस

पिछले 2 वर्षों में कोरोना वायरस महामारी ने पर्यटन क्षेत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया था लेकिन अब धीरे-धीरे भारत का पर्यटन क्षेत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है।

list of best winter Holiday Destinations in India

Winter Holiday Destinations: नया साल आने के साथ-साथ सर्दी की छुट्टियां भी करीब हैं, क्या आपने तय कर लिया है कि इन सर्दी की छुट्टियों में आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहां छुट्टियां मनाने जा रहे हैं? अगर आप अभी तक यह डिसाइड नहीं कर पाए हैं कि इन छुट्टियों में कहां जाना है तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। आइए, आपको 10 ऐसी बढ़िया लोकेशंस के बारे में बताते हैं जहां आप अपनी सर्दी की छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

कुल्लू-मनाली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू मनाली भारत की सबसे पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। कुल्लू मनाली साल भर घूमने वाली जगह है, लेकिन घूमने के लिए दिसंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा होता है। दरअसल, इन महीनों में यह धरती के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक बन जाता है। मनाली के एडवेंचर स्पोर्ट्स, मॉल रोड, कैफे, बर्फीली पहाड़ियां, नदियां, सुंदर मंदिर, झरने, आपके नए साल को यादगार बना देंगे।

मुन्नार, केरल

मुन्नार केरल में पश्चिमी घाट पर स्थित एक हिल स्टेशन है। मुन्नार में सबसे व्यस्त और सबसे अच्छे महीने दिसंबर और जनवरी हैं। साल के आखिरी हफ्ते में मुन्नार की रातें और मुन्नार का मौसम आपका दिल छू जाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ नए साल पर छुट्टियां मनाने के लिए मुन्नार सबसे बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस में से एक है। दिसंबर के दौरान मुन्नार का मौसम बहुत सुहाना रहता है, जिसकी वजह से आपको मुन्नार हिल स्टेशन से प्यार हो जाएगा। जैसे-जैसे नया साल करीब आता जाता है मुन्नार में दिन और रात ठंडे होते जाते हैं। मुन्नार की ठंडी रातों में दोस्तों के ग्रुप में बोनफायर करने का मजा ही कुछ और है।

शिलांग, मेघालय

शिलांग, पूर्वोत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही सुंदर पहाड़ी शहर है और मेघालय की राजधानी है। यह कपल्स के लिए हनीमून, दोस्तो की ट्रिप और फैमिली के एंजॉयमेंट के लिए बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। साल के अंत के महीने में नॉर्थ ईस्ट भारत में रुचि रखने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में शिलांग पहुंचते हैं, क्योंकि इन महीनों के दौरान सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं। शिलांग की ठंडी शाम आपको बहुत अच्छा महसूस कराएगी।

जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर, राजस्थान का एक रेगिस्तानी शहर है जिसे 'द गोल्डन सिटी' के नाम में जाना जाता है। सर्दियों के दिनों में जैसलमेर में दिन गर्म और रातें बहुत ज्यादा ठंडी होती है। जैसलमेर में नए साल की छुट्टियों में एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ मौजूद है, जिसमें जैसलमेर का किला, राजस्थान की संस्कृति, रेत के टीलों पर ऊंट सफारी, पारंपरिक एवं लोक संगीत, जैसलमेर के मशहूर रेगिस्तानी टेंट हाउस और कैंपिंग करना शामिल है। इसके अलावा कुलधरा नाम का एक रहस्यमयी गाँव जिसे भूतों का गाँव (Haunted Village) भी कहते हैं, आपकी छुट्टियों को रोमांच से भर देगा।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

योग नगरी कहे जाने वाला ऋषिकेश नए साल मनाने के कुछ फेवरेट डेस्टिनेशंस की सूची में शुमार है। यह समय ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग सहित बहुत से एडवेंचर स्पोर्ट्स को करने का सबसे अच्छा समय है। ऋषिकेश की सुबह और हवा में एक अलग ही ताजगी है जो आपके नए साल की सुबह को एनर्जेटिक बना देगी।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला हिमालय की पहाड़ियों में बसा एक छोटा और बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। धर्मशाला में दिसंबर के अंत में कड़ाके की ठंड होती है, और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहते हैं। नए साल के समय धर्मशाला का पारा -1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। धर्मशाला में सर्दियों में दोस्तों और पार्टनर में साथ कई सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स किए जा सकते हैं जिसमें पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, जिपलाइन शामिल है। धर्मशाला में सर्दियों की बर्फबारी के दौरान स्नो फाइट करने का मज़ा ही अलग होता है। धर्मशाला के अपने ट्रिप के दौरान मोनेस्ट्री, झरने, कैफे, पहाड़ियों को जरूर देखें और उनका लुत्फ उठाएं।

गोवा

वैसे गोवा घूमने का कोई स्पेशल समय नहीं होता लेकिन नए साल के समय एक न एक बार आपको जरूर गोवा का आनंद लेना चाहिए। अपने नए साल की छुट्टियों में गोवा के नाईट क्लब्स, कैफे, एडवेंचर स्पोर्ट्स, कैसिनो, लाजवाब खाने का एक बार एक्सपीरियंस ज़रूर करें। गोवा नए साल पर दोस्तों और अपने पार्टनर के साथ जाने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। गोवा की हवा और वहां का वातावरण एक अलग ही अनुभव महसूस कराता है।

मसूरी, उत्तराखंड

'क्वीन ऑफ हिल्स' कहलाने वाला मसूरी उत्तराखंड में स्थित एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन और ट्रैवल डेस्टिनेशन है, जो सम्पूर्ण भारत के लोगों को बहुत पसंद है। हर वर्ष सर्दी में, मसूरी सफेद रंग के बर्फीले समुद्र में डूब जाता है और यह दृश्य देखने पर बहुत लुभावना लगता है। मसूरी में नए साल के दौरान माइनस में पारा चला जाता है। नए साल आते आते क्रिसमस की डेकोरेशन पूरे मसूरी में शुरू हो जाती है और जब मसूरी शहर रोशनी से जगमगा जाता है तो उससे सुंदर कोई नजारा नहीं होता। मसूरी दोस्तों, फैमिली और कपल्स के जाने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। मसूरी एक बहुत ही रोमांटिक जगह है इसलिए कपल्स को तो अपने नए साल की लिस्ट में मसूरी को जरूर शामिल करना चाहिए।

रण ऑफ कच्छ, गुजरात

ठंड और नए साल के समय कच्छ घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। हर साल नवंबर से लेकर फरवरी तक रण ऑफ कच्छ फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, उस फेस्टिवल में शानदार रण का दौरा करते समय गुजरात और कच्छ की संस्कृति, स्थानीय जीवन को देखने और समझने का मौका मिलता है। गुजरात का कच्छ, परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है और रण उत्सव का आपको अपनी जिंदगी में एक न एक बार तो अनुभव लेना ही चाहिए वह भी नए साल के समय। रण उत्सव में बहुत सारे मनोरंजन के कार्यक्रम, खाने-पीने, एडवेंचर स्पोर्ट्स, टेंट हाउस में रहने का पूरा इन्तेजाम होता है।

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक घूमने के लिए सर्दी और नए साल का समय सबसे शानदार होता है। गंगटोक में ज्यादातर दिसंबर के महीने में बर्फबारी शुरू हो जाती है और वहां पर सारे पहाड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं जो देखने में बहुत लुभावना लगता है। नए साल के समय भले ही गंगटोक में बहुत ठंड होती हो लेकिन मौसम प्यारा और सुखद होता है और इस मौसम में अपने पार्टनर और परिवार के साथ घूमने का मज़ा ही कुछ अलग होता है। सर्द मौसम और नए साल के समय पर गंगटोक का नजारा देखना बहुत सुकून पहुंचाने वाला होता है। गंगटोक की झील और झरने सर्दियों में पूरी तरह से जम जाते हैं और अदभुत दृश्य देखने को मिलता है। गंगटोक में दोस्तों और परिवार के साथ याक की सवारी, झील के किनारे टहलना बहुत मजेदार अनुभव कराता है। गंगटोक बेशक एक न्यू ईयर ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

यह भी पढ़ें: क्या है freebies, या रेवड़ी बांटना? क्या अंतर है Subsidy से?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+