TATA Group : पाकिस्तान की जीडीपी से आगे टाटा समूह, जानिए टाटा ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैप

TATA Group: टाटा ग्रुप ने फिर एक बार इतिहास रच दिया है। ग्रुप का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटल) 365 अरब डॉलर पहुंच गया है। बिजनेस के लिहाज से तो ये बात सही है लेकिन इस उपलब्धि से पड़ोसी मुल्क में जरुर हाहाकार मच गया है। दरअसल, टाटा ग्रुप का बाजार पूंजीकरण पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) से भी ज्‍यादा हो गया है।

वहीं आईएमएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.imf.org के अनुसार पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था का आकार 340 बिलियन डॉलर है। अकेले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की वैल्‍यू ही करीब 15 लाख करोड़ रुपये या 170 अरब डॉलर है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टाटा समूह की कौन कौन सी कंपनियां हैं और उनकी मार्केट कैप कितनी है।

Tata Group

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड सॉफ्टवेयर सर्विसेस एवं कंसल्टिंग कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 1968 में टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स के रूप में हुई थी। वर्तमान में इसमें पांच लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। साथ ही इसकी मार्केट कैप 170 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹14 लाख करोड़ रुपये है।

टाइटन

टाइटन वॉचेस लिमिटेड की शुरुआत 1984 में हुई थी। ये कंपनी टाटा ग्रुप और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का एक ज्वाइंट वेंचर है। 1986 से टाइटन ने घड़ियों का प्रोडक्शन स्टार्ट किया था। इसके बाद 1987 में टाइटन की घड़ी ने पूरे मार्केट में राज कर लिया था। आज भी ये एक फेमस ब्रांड है। इसकी मार्केट कैप 3.16 लाख करोड़ रुपये है।

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स की स्थापना 1945 में हुई थी जब द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो रहा था। भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में अपनी यात्रा शुरू कर रहा था और इसकी स्थापना के एक साल के भीतर, टाटा मोटर्स ने 950 स्टीम रोड रोलर बनाने का अनुबंध हासिल कर लिया था और तब से ये भारत की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही है। वर्तमान में इसकी मार्केट कैप 3.12 लाख करोड़ रुपये है।

टाटा स्टील

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना सर दोराबजी टाटा ने 26 अगस्त 1907 को की थी। आज यह दुनिया की पांचवी सबसे बडी इस्पात कंपनी है। इसकी मार्केट कैप 1.79 लाख करोड़ रुपये है।

टाटा पावर

यह इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और सर्विस बिजनेस में काम कर रही है। इसकी स्थापना 1911 में की गई थी। आज इस कंपनी की मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये है।

इन बड़ी कंपनियों के अलावा भी टाटा ग्रुप में कई अन्य कंपनियां भी हैं, जिनमें टाटा प्रोजेक्ट्स, इंडियन होटल्स, टाटा केमिकल्स, टाटा एल्क्सी, टाटा डिजिटल, टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वोल्टास, इनफिनिटी रिटेल (क्रोमा), ट्रेंट, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स, टाटा रियल्टी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर, टाटा हाउसिंग, टाटा कैपिटल, टाटा एआईए लाइफ, टाटा एआईजी, टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, एयर इंडिया, विस्तारा, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा प्ले, टाटा टेलीसर्विसेज, टाटा इंटरनेशनल, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, आदि कंपनियां भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+