रेलवे के तत्काल टिकट की बुकिंग और कैंसिलेशन से जुड़े खास नियम, आपके लिए जानना बेहद जरूरी
इस सीजन में अधिकांश लोग तत्काल टिकट बुकिंग कराते हैं, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं होने पर रिफंड और कैंसिलेशन को परेशान हो जाते हैं।
नई दिल्ली। त्यौहारों की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही सबसे ज्यादा मारामारी टिकटों को लेकर हो जाती है। एक ओर लोग घर जाने के लिए बेताब होते हैं तो दूसरी ओर कन्फर्म टिकट मिलना जंग जीतने जैसा होता है। घंटों रेलवे टिकट काउंटर के सामने लाइनों में खड़े रहते हैं या फिर आईआरसीटीसी की साइट पर टिकट के लिए माथापच्ची करते है, लेकिन कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं होता। इस सीजन में अधिकांश लोग तत्काल टिकट बुकिंग कराते हैं, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होने पर रिफंड और कैंसिलेशन को परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको तत्काल टिकट के जुड़े अहम नियमों के बारे में बता रहे हैं।

कैसे करें तत्काल टिकट की बुकिंग
तत्काल टिकट की बुकिंग एक दिन पहले होती है। आप इसके लिए रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर या फिर आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कर सकते है। एसी के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग 10 बजे से शुरू होती है, जबकि नॉन एसी के लिए 11 बजे से टिकट की बुकिंग होती है।

कितना लगेगा चार्ज
तत्काल टिकट की बुकिंग से पहले आपको इसपर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। आपको बता दें कि रेलवे तत्काल टिकट की बुकिंग पर सामान्य टिकट से ज्यादा चार्ज लेती है। स्लीपर क्लास के लिए बेसिक फेयर का 10 प्रतिशत और एसी के लिए बेसिक का 30 प्रतिशत अधिक किराया वसूला जाता है।

कन्फर्म टिकट के कैंसिलेशन पर रिफंड नहीं
अगर आपने तत्काल टिकट लिया, लेकिन किसी कारण सफर नहीं कर पाए तो आपको रेलवे कोई रिफंड नहीं करेगा। दरअसल कन्फर्म तत्काल टिकट के कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

वेटिंग तत्काल टिकट के लिए भी नियम
अगर आपका तत्काल टिकट वेटिंग में है, और फाइनल चार्ज बनने के बावजूद आरएसी या वेटिंग में ही रह गया तो आप रिफंड के लिए योग्य है। रेलवे आपको ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले न्यूनतम शुल्क काटकर बाकी का रिफंड कर देगी। अगर ट्रेन अपने तय समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है तो आपको रेलवे पूरा किराया वापस करेगी।

पे ऑन डिलीवरी की सुविधा
रेलवे आपको पे ऑन डिलीवरी की सुविधा देती है, जिसके तहत आप ऑनलाइन टिकट बुक करने के 24 घंटों के भीतर पेमेंट कर सकते है। इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई है, जिसे पूरा करना जरूरी होता है।

एक दो में से एक ही टिकट हो कंफर्म
अगर आपने एक साथ दो तत्काल टिकट लिया, लेकिन एक ही टिकट कंफर्म हुआ तो रेलवे आपको कंफर्म टिकट पर भी रिफंड देगी, हालांकि निर्धारित शुल्क काट लिए जाएंगे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात की आपको ट्रेन के खुलने से 30 मिनट पहले ये टिकट कैंसिल करवाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications