जानिये अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के बारे में खास बातें
नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है जिसके चलते आज देश के लगभग सभी कंपनियों में छुट्टी रहती है।
आईये जानते हैं इस दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें..
इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरूआत 1 मई 1886 से हुई। इस दिवस को मनाने के पीछे उन मजदूर यूनियनों की हड़ताल है जो कि आठ घंटे से ज्यादा काम ना कराने के लिए की गई थी। इस हड़ताल दौरान शिकागो की हेय मार्केट में बम ब्लास्ट हुआ था। जिससे निपटने के लिए पुलिस ने मज़दूरों पर गोली चला दी जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस जांच के घेरे में आ गई और बवाल को शांत करने के लिए अमेरिका में मात्र 8 घंटे ही काम करने की इजाजत दे दी गई और उसके बाद से ही ये दिवस मनाया जाने लगा।
भारत में लेबर-डे
- भारत में मजदूर दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था।
- उस समय इस को मद्रास दिवस के तौर पर मनाया जाता था
- भारत समेत लगभग 80 मुल्कों में यह दिवस पहली मई को मनाया जाता है।
- इस दिन देश के अस्सी देशों में छुट्टी रहती है।













Click it and Unblock the Notifications