अब डीएनए बतायेगा कि आप कब बनायें फिजिकल-रिलेशन
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप भी चौंक गये ना..लेकिन इस बात का खुलासा हुआ है नये शोध में, जिसमें कहा गया है कि अब इंसान का डीएनए ये बतायेगा कि इंसान कब फिजिकल रिलेशन के लिए तैयार है।यह शोध इंडियनएक्सप्रेस में छपा है जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है।
आईये जानते हैं बिंदुओं मे क्या कहता है ये शोध..
- शोध के मुताबिक इंसान के जीनोम में 38 ऐसी खास जगहें होती हैं जो यह बताती है कि इंसान पहली बार हमबिस्तर कब हुए थे।
- कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जॉन प्रेरी ने कहा कि रिलेशन के लिए जितने सामाजिक कारक जिम्मेदार होते हैं उतने ही जीन भी जिम्मेदार होते हैं।
- इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 1 लाख 25 हजार योगदानकर्ताओं के 38 डीएनए टुकड़ों की जांच की।
- जिसमें शोधकर्ताओं की मदद यूकेबायोबैंक ने की।
- शोधकर्ताओं ने कहा कि पहली बार शारीरिक संबंध की उम्र और डीएनए में होने वाले चेंजेस के बीच एक रिलेशन होता है।
- ह्यूमन बिहेवियर का असर भी जीन पर पड़ता है इसलिए जीन आपको ये भी बतायेगा कि आप कब फिजिकल-रिलेशन के लिए तैयार हैं।
- यह शोध नेचर जेनेटिक मैग्जीन में प्रकाशित हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications