ये 15 फैक्ट्स पढ़कर आप कह सकते हैं-अगले जनम मोहे गधा ही कीजौ

गधे को माना जाता है एक अच्‍छी याददाश्‍त वाला जानवर और तो और 60 मील दूर दूसरे गधे की आवाज सुनने की ताकत। चीन में सबसे ज्‍यादा गधे तो अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी का चुनाव चिन्‍ह ही गधा है।

नई दिल्‍ली। पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात राज्‍य के साथ गधों का जिक्र किया था। सीएम अखिलेश की बातों को सुनकर आपको और हमें हंसी आई लेकिन हम और आप नहीं जानते हैं गधा कोई ऐसा-वैसा जानवर नहीं है। गधे में कई ऐसी खूबियां हैं जिन्‍हें जानने के बाद आप तब तक लोगों को गधा कहने से हिचक‍ेंगे जब तक आपको उनकी काबिलियतें ठीक से नहीं मालूम होंगी।

ये-15-फैक्ट-पढ़कर-आप-कह-सकते-हैं-अगले-जनम-मोहे-गधा-ही-कीजौ

अमेरिका और चीन का गधों का गहरा संबंध

गधे का जिक्र अक्‍सर लोगों की मूर्खता को बयान करने या फिर किसी का मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है। जहां चीन में सबसे ज्‍यादा गधे पाए जाते हैं तो अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी का चुनाव चिन्‍ह ही गधा है। गधों को आप अगर चाहें तो इन दोनों देशों का 'लकी चार्म' कह सकते है क्‍योंकि अमेरिका जहां दुनिया में आर्थिक शक्ति और अंकल सैम के नाम से जाना जाता है तो चीन अब एक ऐसा देश बन चुका है जो अमेरिका तक को झुकाने की ताकत रखता है। भारत की राजनीति में गधा भले ही 21वीं सदी में चर्चा में आया लेकिन अमेरिका की राजनीति में यह 19वीं सदी से ही चर्चा में है। अब जब गधे का जिक्र भारत की राजनीति में शुरू हो चुका है तो फिर आपको इससे जुड़े कुछ खास तथ्‍यों के बारे में भी जान लेना चाहिए। एक नजर डालिए गधे से जुड़े 20 रोचक तथ्‍यों पर।

  • गधे की याददाश्‍त इतनी मजबूत होती है कि उसे 25 वर्ष पहले की कोई जगह या फिर यह तक याद रहता है कि वह दूसरे गधे से मिला था।
  • गधा कभी भी उस काम में शामिल नहीं होता है अगर उसे लगता है कि वह काम असुरक्षित है।
  • गधों को अक्‍सर ही झुंड में रहने वाला जानवर माना जाता है लेकिन अकेला गधा बकरियों के झुंड में ज्‍यादा खुश रहता है।
  • गधों को रेगिस्‍तान का जानवर माना जाता है और मिडिल ईस्‍ट के अलावा अफ्रीका की स्थितियों से वह अच्‍छी तरह वाकिफ होते हैं।
  • रेगिस्‍तान में एक गधा 60 मील की दूरी से भी दूसरे गधे की आवाज सुन सकता है ऐसा उनके बड़े कानों की वजह से होता है।
  • घोड़ो की तुलना में गधों को मुश्किल रास्‍तों पर चलने का महारथी माना जाता है।
  • घोड़ों की तुलना में गधा स्‍वतंत्र सोच और सुरक्षा को देखते हुए खुद निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
  • खतरा भांपने पर गधा आगे बढ़ने से मना कर देता है और अपने पैर जोर-जोर से जमीन पर पटकने लगता है। ऐसा उसकी बुद्धिमानी की वजह से होता है।
  • गधे को बारिश पसंद नहीं होती है क्‍योंकि उनकी खाल वॉटरप्रूफ नहीं होती है और ज्‍यादा देर तक बारिश में रहने पर उनका स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है।
  • गधा अपने भोजन का 95 प्रतिशत प्रयोग कर डालता है।
  • गधे को अगर अकेला छोड़ दिया जाए तो वह डिप्रेशन में आ जाता है इसलिए वह झुंड में रहना पसंद करता है।
  • दूसरे गधे की अनुपस्थिति में वह या तो बकरियों के साथ रहेगा या फिर इंसानों के बीच रहता है।
  • चीन दुनिया का ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्‍यादा गधे पाए जाते हैं।
  • ब्रिटेन में गधे के पास पासपोर्ट होना जरूरी माना जाता है।
  • अमेरिका की राजनीति में डेमोक्रेटिक पार्टी का चुनाव चिन्‍ह गधा है जिसे वर्ष 1828 में पहली बार चुनाव अभियान में जारी किया गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+