संजय गांधी ने पहली नजर में दिया था अपने से 10 साल छोटी मेनका को दिल...
नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। वजह है प्रिया सिंह पॉल, जिन्होंने दावा किया है कि संजय गांधी उनके जैविक पिता है। इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वे जो कह रही हैं वह सच है, उनका डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।

'इंदु सरकार'
48 साल की प्रिया ने अपनी पहचान लोगों के सामने इसलिए पेश की क्योंकि उन्हें मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' के कुछ दृश्यों पर आपत्ति है। उनका कहना है कि फिल्म में उनके पिता के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं इसलिए उन्होंने इसके लिए मधुर को लीगल नोटिस भेजा है।

प्रिया की बातों में कितनी सच्चाई?
फिलहाल फिल्म और प्रिया की बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन यहां आपको बता दें कि संजय गांधी की छवि एक तेज-तर्रार नेता और हद से ज्यादा अपनी पत्नी को प्यार को करने वाले पति के रूप में रही है।

मेनका उस समय मात्र 17 साल की थीं...
इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को अपने से दस साल छोटी मॉडल मेनका गांधी से पहली नजर में प्यार हो गया था। मेनका उस समय मात्र 17 साल की थीं और बाम्बे डाईंग की चर्चित मॉडल थीं। हालांकि शूटिंग प्वाइंट पर संजय गांधी ने उन्हें देखा जरूर लेकिन दोनों की पहली मुलाकात मेनका गांधी के कजिन वाणी कपूर के एक पार्टी में हुई थीं।

1974 में शादी
मेनका को भी संजय भा गए थे, मेनका और संजय गांधी की उम्र में दस साल का अंतर था इसलिए मेनका के घरवाले पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन कहते हैं कि सच्चे इश्क के आगे तो भगवान को भी झुकना पड़ता है इसलिए मेनका और संजय की प्रेमकहानी को घर वालों की मंजूरी मिल ही गई और साल 1974 में दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी से शादी कर ली।

पति के साथ हमेशा साये की तरह...
मेनका बतौर पत्नी अपने पति के साथ हमेशा साये की तरह रहा करती थीं, संजय हंसते थे तो मेनका हंसती थीं, संजय रोते थे तो मेनका रोती थीं लेकिन दोनों के प्यार की ये दुनिया ज्यादा लंबी नहीं रह पायी और 23 जून 1980 को विमान हादसे में संजय गांधी की अकस्मात मौत हो गई। मेनका गांधी उस समय मात्र तीन महीने के वरूण गांधी की मां थीं।

मेनका गांधी-वरूण गांधी
हालांकि संजय की मौत के बाद मेनका लंबे वक्त तक इंदिरा गांधी के साथ नहीं रहीं और परिवार से अलग हो गईं और आज वो भाजपा सरकार में मंत्री हैं और उनके बेटे वरुण गांधी भी सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications