Indira Gandhi Death Anniversary: जब इंदिरा गांधी ने सोनिया से कहा, डरो मत...मैंने भी प्यार किया है...
Recommended Video

इलाहाबाद। आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, पूरा राष्ट्र उन्हें अपनी तरह से याद कर रहा है। देश की इस महानायिका के जीवन के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जिनके बारे में आज भी काफी लोगों के बारे में कुछ नहीं पता है। अक्सर उनकी राजनीति और लिए गए कुछ फैसलों के बारे में चर्चाएं होती हैं लेकिन पीएम और राजनेता से इतर भी उनके व्यक्तित्व में बहुत सारी बातें थीं, जिनके बारे में गंभीर मुद्रा वाली सोनिया गांधी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बताया था। जिसमें सोनिया ने इंदिरा को एक महान महिला, प्यारी मां और क्यूट सास कहा था। उनके बारे में बात करती हुईं सोनिया ने एक प्यारा सा किस्सा भी शेयर किया था। सोनिया से जब ये पूछा गया कि उनकी और इंदिरा गांधी की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी तो इस पर सोनिया ने कहा कि इंदिरा जी एक मां थीं और उन्हें मेरे और राजीव के बारे में पता चल गया था इसलिए वो न्यूयार्क से लौटते वक्त लंदन में अचानक रूक गईं और उन्होंने राजीव से कहा कि सोनिया से कहो कि मुझसे आकर मिले।

डरो नहीं, मैंने भी प्यार किया है...
अपने पहले अनुभव को साझा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि एक आम लड़की की तरह मैं भी बहुत नर्वस हो गई थी, क्योंकि होने वाली सास की छवि काफी कड़क होती है, पहले दिन तो मैं मिल ही नहीं पाई थी लेकिन दूसरे दिन मैं मिलने गई उनसे तो उन्होंने मुझे कहा कि डरो नहीं, मैंने भी प्यार किया था।

दिराजी ने फ्रेंच में बात शुरू कर दी
मुझे अच्छी अंग्रेजी नहीं आती थी। इसलिए इंदिराजी ने फ्रेंच में बात शुरू कर दी। ये बात साल 1965 की है। सोनिया गांधी से सवाल किया गया कि क्या इंदिरा ने वंशवाद को बढ़ावा दिया था तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। किसी भी परिवार में बच्चा अक्सर पिता की राह चुनता है। डॉ़क्टर का बेटा डॉक्टर ही बनता है लेकिन राजनीति में थोड़ा अंतर है। यहां आप या तो चुने जाते हैं या हरा दिए जाते हैं।

इंदिरा जी के पास एक क्यूट दिमाग
सोनिया ने जब ये पूछा गया कि क्या आज कांग्रेस के बुरे दौर में इंदिरा गांधी जैसे नेता की जरूरत है तो इस पर यूपीए सुप्रीमो ने कहा कि 1960-70 की परिस्थितियां और जरूरतें अलग थीं। उनकी आज से तुलना ठीक नहीं है। सोनिया ने ये भी बताया था कि इंदिरा जी के पास एक क्यूट दिमाग था, जिसके जरिए वो बिजी होने के बावजूद अपने परिवार को बांधकर रखती थीं, वो परिवार के सदस्यों को प्यारे-प्यारे नोट्स लिखकर भेजा करती थीं।

इंदिरा जी की तुलना किसी से नहीं हो सकती है
फिर उनसे पूछा गया कि कई लोग कहते हैं कि पीएम मोदी, इंदिरा गांधी जैसे ताकतवर नेता हैं तो इस पर सोनिया गांधी ने दिलचस्प उत्तर दिया और कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं है। इंदिरा जी का व्यक्तित्व काफी अलग था, वो पहले कांग्रेस अध्यक्ष बनीं और फिर पीएम। पर उनका पार्टी के भीतर और बाहर मजाक बनाया गया, उनकी किसी से तुलना नहीं हो सकती है।

इंदिरा जी के ही कारण वो राजनीति में आयीं
सोनिया ने भी कहा था कि इंदिरा जी के ही कारण वो राजनीति में आयीं वरना वो तो पति की राजनीति में प्रवेश करने के भी खिलाफ थी लेकिन इंदिरा जी के बताए रास्तों के ही कारण उन्होंने सियासी सफर तय किया।












Click it and Unblock the Notifications