Indian Army Day 2025: 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? जानिए कुछ रोचक बातें
Indian Army Day 2025: पूरा देश 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मना रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को समर्पित है। हम अपने घरों में चैन की सांस ले रहे हैं इसके पीछे वजह हमारे देश के बहादुर प्रहरी हैं, जो जाड़ा हो, गर्मी हो और या फिर बरसात हर मौसम में बिना रूके और बिना झुके देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
मालूम हो किके.एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल थे, उन्होंने 15 जनवरी 1949 को जनरल फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था इसलिए सेना दिवस उनको समर्पित है।

राष्ट्र्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री ने दी सेना को बधाई (Indian Army Day 2025)
देश की राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को इस दिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि 'सेना दिवस पर, मैं भारतीय सेना के कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा हैं।'
'हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं' (Indian Army Day 2025)
तो वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि 'आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है।' तो वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट किया है कि '#ArmyDay2025 पर हमारे वीर भारतीय सेना कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'
जानिए इंडियन आर्मी से जुड़ी से कुछ बेहद खास बातें (Indian Army Day 2025)
- भारतीय सेना की स्थापना 1 अप्रैल 1895 को हुई थी।
- भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेना है।
- भारतीय सेना के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा सैन्य बल है।
- भारतीय सेना में धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता।
- भारतीय सेना में अब महिलाएं भी कॉम्बैट रोल और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हो रही हैं।
- भारतीय सेना का आदर्श वाक्य है 'स्वयं से पहले सेवा'.
- परमवीर चक्र भारतीय सेना का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है, जो अदम्य साहस और शौर्य दिखाने वाले सैनिक को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications