Indian Army Day 2025 Wishes: 'सिर हिमालय का हमने न झुकने दिया', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Indian Army Day 2025 Wishes: आज पूरा देश 'सेना दिवस' मना रहा है। आज का दिन देश के उन जवानों के नाम समर्पित हैं, जिनके कारण हम खुली हवा में बेखौफ होकर सांस ले रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी 77वें सेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारतीय सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मालूम हो कि इस दिन जनरल के.एम. करियप्पा ने स्वतंत्र भारत के पहले सेना प्रमुख के रूप में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। उन्हीं के सम्मान में आज का दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

आज का दिन भारतीय सेना को सालम करने का है, आप भी अपनों को आज खूबसूरत संदेशों को भेजिए और इस दिन को यादगार बनाइए...
सेना दिवस के लिए संदेश (Indian Army Day 2025 Wishes)
- देश के वीर जवानों को सलाम', भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
- मां भारती के सपूतों को दिल से सलाम, जय हिंद!
- जो खून देश की मिट्टी के लिए बहा, वही असली सपूत कहलाता है। भारतीय सेना को नमन।
- ये देश है वीर जवानों का,अलबेलों का, मस्तानों का, भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।
- सीमा पर खड़े वो सिपाही, उनका हौसला हर दिल को झुकाता है। भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।
- जो करते हैं अपने देश पर नाज़, वही कहलाते हैं हमारे सेना के ताज। भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं।
सेना दिवस के नारे(Indian Army Day 2025 Wishes)
- जिंदगी देश के नाम, यही है सच्चा बलिदान। सलाम हैं देश की सेना को।
- सांस थमती गई, नब्ज जमती गई, फिर भी बढ़ते कदम को ना रुकने दिया, कट गए सिर हमारे तो कुछ ग़म नहीं, सिर हिमालय का हमने न झुकने दिया, भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
- हर पल तैयार, हर पल सजग, भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
- वीरता की परिभाषा है, भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
- जब तक देश में सिपाही है, कोई दुश्मन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
सेना दिवस की शुभकामनाएं (Indian Army Day 2025 Wishes)
- जब तक सेना पर खड़ा भारत का सपूत, तब तक हमें डरने की जरूरत नहीं, भारतीय सेना को सलाम, जय हिंद!
- आज के दिन उन वीर सपूतों को नमन, जो हर परिस्थिति में देश की रक्षा करते हैं। जय हिंद!












Click it and Unblock the Notifications