IAS Coaching: आईएएस अधिकारी बनना है तो कौन से कोचिंग संस्थान हैं लोकप्रिय?
भारत में आईएएस और आईपीएस सहित कई अन्य प्रमुख सेवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) आयोजित करता है।
इस परीक्षा की चुनौतीपूर्ण यात्रा शुरू करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन की जरूरत होती है, और एक अच्छी कोचिंग आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस फीचर में जानते हैं भारत के 5 लोकप्रिय आईएएस कोचिंग संस्थानों के बारे में!

दृष्टि आईएएस
दृष्टि आईएएस एक कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो यूपीएससी या फिर अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को कोचिंग प्रदान करता है। दृष्टि आईएएस की स्थापना डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, जो खुद यूपीएससी क्लियर करके आईएएस रह चुके हैं, ने 1999 में की थी।
डॉ. दिव्यकीर्ति यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने वीडियो के माध्यम से बहुत ही फैमस हैं। दृष्टि आईएएस दिल्ली में आधारित है और इसके कोचिंग सेंटर दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोल बाग, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और राजस्थान के जयपुर में मौजूद हैं।
दृष्टि आईएएस अपने ऐप और अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन कोर्सेज की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे ज्यादातर छात्र दृष्टि आईएएस को सामान्य अध्ययन, निबंध, हिंदी साहित्य, इतिहास, भूगोल, सीसैट और इंटरव्यू के लिए चुनते हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रहे दृष्टि आईएएस के छात्र गगनदीप से बात करने पर उन्होंने बताया कि दृष्टि आईएएस मौजूद सभी आईएएस कोचिंग में से बेस्ट है। उन्होंने यह भी बताया कि एथिक्स उनका सबसे फेवरेट सब्जेक्ट है क्योंकि उसे खुद डॉ. विकास दिव्यकीर्ति पढ़ते हैं।
विजन आईएएस
विजन आईएएस एक प्रमुख कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की पसंदीदा चॉइस में से एक है। विजन आईएएस, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से छात्रों को स्टडी मैटेरियल, अपने क्लासरूम कोर्स, मॉक टेस्ट, आदि पहुंचाता है।
विजन आईएएस कई विषयों में अपने कोर्सेज उपलब्ध कराता है जिसमें इतिहास, सामान्य ज्ञान, भूगोल, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, आदि शामिल हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 के रिजल्ट के बाद विजन आईएएस के एक छात्र मोहित यादव ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने विजन आईएएस के करंट अफेयर्स स्टडी मैटेरियल का उपयोग किया जिसे वो अन्य सभी संस्थाओं की तुलना में सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विजन आईएएस का यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के लिए तैयारी करने का तरीका भी दूसरे सभी कोचिंग इंस्टिट्यूट से अलग और बेहतर है। विजन आईएएस का मुख्य कार्यालय दिल्ली के करोल बाग में है और पुणे, जयपुर, सीकर, जोधपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, प्रयागराज, रांची और गुवाहाटी में इसके कोचिंग सेंटर है।
नेक्स्ट आईएएस
नेक्स्ट आईएएस एक कोचिंग संस्थान है जो यूपीएससी सीएसई की तैयारी कराता है। यह 'मेड ईज़ी' ग्रुप का हिस्सा है, जो भारत में इंजीनियरिंग सेवाओं की परीक्षा के लिए एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान है। नेक्स्ट आईएएस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पर्सनल कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। संस्थान के पास अनुभवी शिक्षकों की एक टीम है जिनका सीएसई में सफलता का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।
नेक्स्ट आईएएस की शुरुआत 2017 में हुई थी। नेक्स्ट आईएएस छात्रों को क्लासरूम कोर्स और टेस्ट सीरीज के अलावा उनके खुद के ऐप, ऑनलाइन क्लास, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज, स्टडी मैटेरियल, इंटरव्यू गाइडेंस प्रोगाम, आदि के साथ भी मदद करता है।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रहने वाले और नेक्स्ट आईएएस में पढ़ने वाले शिखर ने बताया कि उन्हें नेक्स्ट आईएएस की फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टडी मैटेरियल, मैनेजमेंट आदि सब कुछ अच्छा लगा लेकिन उन्हें कोचिंग इंस्टीट्यूट की फीस बाकी मौजूद कोचिंग इंस्टिट्यूट के मुकाबले ज्यादा लगी। नेक्स्ट आईएएस का मुख्यालय दिल्ली के करोल बाग में है और इसके कोचिंग सेंटर भोपाल और जयपुर में मौजूद है।
क्लियर आईएएस
क्लियर आईएएस एक लोकप्रिय कोचिंग संस्थान है जो यूपीएससी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग प्रदान करता है। क्लियर आईएएस कई प्रकार के पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिनमें प्रीलिम्स कोर्स, मैंस कोर्स और एकीकृत (इंटीग्रल) कोर्स शामिल हैं जो परीक्षा के दोनों चरणों को कवर करते हैं।
क्लियर आईएएस अपनी किफायती फीस, छोटे बैच और स्मार्ट वर्क पर जोर देने के लिए जाना जाता है। क्लियर आईएएस की शुरुआत 2012 में अलेक्स एंड्रयूज जॉर्ज द्वारा की गई थी। क्लियर आईएएस की वेबसाइट के अनुसार, 10 लाख से ज्यादा लोग प्रति माह उनकी वेबसाइट और ऐप से पढ़ते हैं। क्लियर आईएएस 2012 में जब लॉन्च हुआ था तब यह केवल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था लेकिन जुलाई 2023 में उन्होंने अपना पहला ऑफलाइन कोचिंग सेंटर खोला।
क्लियर आईएएस का मुख्य ऑफिस तिरुवनंतपुरम में है। क्लियर आईएएस की ऑनलाइन क्लासेस ले रहे आर्यन शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें ऑनलाइन क्लासेस में कई बार खराब नेटवर्क की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई में कई बार रुकावट आती है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि क्लियर आईएएस की फैकल्टी बहुत ही ज्यादा अनुभवी है।
वाजीराम और रवि कोचिंग इंस्टीट्यूट
वाजीराम और रवि देश का एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान है जो यूपीएससी सीएसई के लिए छात्रों को तैयार करने में माहिर है। वाजीराम और रवि के पास यूपीएससी में सफलता का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है, इसके कई छात्र परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं।
वाजीराम और रवि ऑफलाइन कोर्स के साथ- साथ ऑनलाइन कोर्स और डिस्टेंस लर्निंग की सहायता भी उपलब्ध कराता है। इनके पास अनुभवी और योग्य शिक्षकों की एक जबरदस्त टीम है और इनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, 2000 से 2009 तक लगातार 10 वर्षों तक और 2012, 2014 और 2016 में उनके यहां तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने यूपीएससी सीएसई में प्रथम रैंक हासिल की।
वर्ष 2021 की यूपीएससी सीएसई टॉपर श्रुति शर्मा भी वाजीराम और रवि की छात्रा थी, और उन्होंने कई बार इस इंस्टीट्यूट की सार्वजनिक रूप से तारीफ की है। प्रोफेसर पी. वेलायुथम ने 1976 में वाजीराम और रवि की स्थापना की थी। वाजीराम और रवि के कोचिंग सेंटर दिल्ली और चेन्नई में मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications