1 बर्गर पूरा खाएं और 18 जिंदगियां बचाएं, जानिए कैसे?

नयी दिल्ली। आपको जानकर ताज्जुव होगा कि आप आधा बर्गर खाने के बाद छोड़कर 18 लोगों को भूखा मार रहे हैं। जी हां अगर आप एक बर्गर पूरा खाते हैं तो आप मान लीजिए की आप 18 लोगों की जिंदगियां बचा रहे हैं, लेकिन कैसे, इसके लिए इस रिपोर्ट पर गौर फरमाएं। [ शर्मनाक: भारत में सबसे ज्यादा 19.4 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार ]

आपको जानकर हैरानी होगी कि हर मिनट दुनिया में 18 लोगों की मौत भूख की वजह से हो जाती है। ये मौत इसलिए नहीं होती की खाने की कमी है बल्कि ये पूरा मामला खाने की बर्बादी के साथ जुड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में हर साल एक तिहाई खाना बर्बाद हो जाता है। यानी लगभग 1.3 टन खाना बर्बाद हो जाता है।

[ एक वक्‍त की रोटी के लिये बहू-बेटियों के जिस्‍म का सौदा ]

इतना ही नहीं जरा इन आंकड़ों को गौर से देखें। दुनिया में 80.9 करोड़ लोग क्रोनिक कुपोषण से पीड़ित है। सरल भाषा में जाने तो 9 में से 1 इंसान कुपोषण का शिकार है। इनमें से 79.1 करोड़ लगो विकासशील देशों में रहते हैं। हर साल 31 लाख बच्चों की मौत कुपोषण के कारण होती है।

[ OMG! सोने की परत वाला है ये दुनिया का सबसे महंगा 'बर्गर' ]

खाने की बर्बादी की बात करें तो अमेरिका में हर साल 43.8 डॉलर का सामान कूड़े में जाता है। जबकि ब्रिटेन में 67 लाख टन खाना हर साल बर्बाद होता है। दक्षिण-पूर्वी एशिया में 153.5 किलोग्राम खाना प्रति व्यक्ति बर्बाद होता है। यानी हर साल 1354 बर्गर बर्बाद किए जाते हैं। ऐसे में अब जब आप बर्गर खाने जाए और आधा खाकर कूड़े में फेकने की सोच रहे हो तो जरुर सोचिए कि आप 18 जिंदगियों को बचा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+