टैटू भी बर्बाद कर सकता है एक भारतीय की जिंदगी

[सिमरन सिंह] भारत में टैटू के चलन पर लेख लिखने से पहले हमने कॉल किया लखनऊ के रहने वाले पुनीत कुमार तिवारी को, जो बेचलर हैं और अपने लिये लड़की तलाश रहे हैं। हमने उनसे पूछा, "जिस लड़की की गर्दन, कंधे या सीने से थोड़ा ऊपर टैटू गुदा होगा, क्या आप उनसे शादी करेंगे?" पुनीत सवाल सुनकर हंसने लगे और बोले, भाई यह तो डिपेंड करेगा लड़की कैसी है! पुनीत ने बातें घुमायीं लेकिन जवाब नहीं दिया।

हमने फिर स्ट्रेट जवाब देने को कहा, तो बोले, "यार मुझे प्रॉबलम नहीं होगी, लेकिन शायद मेरे मम्मी-पापा उस लड़की से शादी करने को मना कर दें, तुम तो जानते ही हो, हम अभी उतने मॉडर्न नहीं हुए हैं।" चूंकि भारत में मॉडर्न खयालात वाले लोगों की संख्या मात्र 22 प्रतिशत ही है, इसलिये अगर आप टैटू लगाये फिर रहे हैं, तो यह जान लीजिये कि आपकी शादी में अढ़चनें जरूर पैदा हो सकती हैं। [पढ़ें- टीनेजर्स की मॉडर्न लाइफ से जुड़े 40 सच]

mydala.com द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार

  • 2013-14 में भारत में टैटू इंडस्ट्री में दुगनी बढ़त दर्ज हुई है।
  • 2012-13 में इसमें 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
  • टैटू इंडस्ट्री में इजाफे का सबसे बड़ा कारण बॉलीवुड है।
  • 18-25 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा टैटू बनवाते हैं।
  • अब 40 साल की उम्र वाले भी बनवाने लगे हैं टैटू।
  • ज्यादातर लोग महज फैशन के लिये टैटू बनवाते हैं।

टैटू पर दो बड़े रिसर्च हुए हैं। एक न्यूयॉर्क मेडिकल यूनिवर्सिटी में और दूसरा प्यू रिसर्च। पढ़ते हैं इनके आउटपुट तस्वीरों के साथ स्लाइडर में। जो आपको यह बताने के लिये काफी हैं कि एक टैटू कैसे आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकता है, चाहे वो शादी हो या करियर या फिर हेल्थ।

10% लोगों को हुआ स्क‍िन इनफेक्शन

10% लोगों को हुआ स्क‍िन इनफेक्शन

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार 10 प्रतिशत लोगों को टैटू के कारण स्क‍िन इनफेक्शन हुआ।

करवानी पड़ती है लेज़र थैरेपी

करवानी पड़ती है लेज़र थैरेपी

कई बार टैटू से इनफेक्शन इतना तगड़ा हो जाता है, कि लेजर थैरेपी के माध्यम से उसका इलाज करना पड़ता है।

करवानी पड़ती है सर्जरी

करवानी पड़ती है सर्जरी

न्यूयॉर्क की रिपोर्ट के अनुसार टैटू की वजह से हुए कैंसर को हटाने के लिये त्वचा के उतने हिस्से को काटना भी पड़ सकता है।

76% को नहीं मिली नौकरी

76% को नहीं मिली नौकरी

प्यू रिसर्च के अनुसार 76 प्रतिशत लोगों को सिर्फ इसलिये नई नौकरी नहीं मिली, क्योंकि इंटरव्यू के दौरान उनके शरीर पर टैटू दिख रहा था।

गलत इंप्रेशन पड़ता है

गलत इंप्रेशन पड़ता है

प्यू रिसर्च के अनुसार 39 प्रतिशत लोग सोचते हैं टैटू की वजह से कंपनी के वरिष्ठों के सामने गलत इंप्रेशन पड़ता है।

42% लोग इसे खराब मानते हैं

42% लोग इसे खराब मानते हैं

प्यू रिसर्च के अनुसार 42 प्रतिशत लोग नहीं पसंद करते हैं कि वर्क प्लेस पर कोई टैटू लगाकर काम करने आये।

NEXT- पर्सनल डायरी लिखने के 10 फायदे

NEXT- पर्सनल डायरी लिखने के 10 फायदे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+