कैसे डाइग्नोस होता है जीका वायरस और क्या है इलाज
न्यूयॉर्क। खतरनाक जीका वायरस ब्राजील और लैटिन अमेरिका के देशों से होते हुए अब अमेरिका तक पहुंच चुका है। अमेरिका के टेक्सास में जीका वायरस का पहला केस दर्ज किया गया है।

जीका वायरस को मंगलवार को डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया हुआ है। जीका के लिए अभी तक कोई भी मेडिसन नहीं बनी है और यह एक बात दुनिया भर को परेशान कर रही है।
बंदरों से इंसानों तक पहुंचा जीका वायरस
कैसे होता है डाइग्नोस
- शरीर में वायरस के प्रवेश करने के एक हफ्ते के अंदर ब्लड या टिश्यू के सैंपल को किसी लैब में भेजा जाना चाहिए।
- इस वायरस को मॉलिक्यूलर टेस्टिंग से टेस्ट किया जा सकता है, जिससे एक्टिव वायरस का पता लगाया जा सके।
- जीका वायरस एक हफ्ते तक किसी भी व्यक्ति के शरीर में रहता है।
- डॉक्टर्स इस वायरस को और तेजी से टेस्ट करने के लिए टेस्टिंग कर रहे हैं।
- टेस्टिंग की मदद से डॉक्टर्स मरीज के लिए एंटी-बायोटिक्स डेवलप करने की विधि तलाश रहे हैं।
कैसे होता है इलाज
- जीका के लिए कोई भी मेडिसन अभी मौजूद नहीं है।
- इसका इलाज में सबसे ज्यादा ध्यान इसके लक्षणों को कम करने पर दिया जाता है।
- इस वायरस के इलाज के लिए वैक्सींस की टेस्टिंग पर काम चल रहा है।
- इस वैक्सींस को डेवलप करने में करोड़ों मिलियन डॉलर्स खर्च होंगे।
- हवाई बायोटेक, जीएसके और सैनोफाई इस वायरस की वैक्सीन को डेवलप करने पर काम कर रहे हैं।
- पिछले वर्ष सानोफाई ने दुनिया में डेंगू की पहली वैक्सीन डेवलप की है।
रियो ओलंपिक के लिए जीका बना बड़ी चुनौती
माइक्रोसेफ्ली और जीका का कनेक्शन
- माइक्रोसेफ्ली बच्चों में जन्म से होने वाला विकार है जो उनके मस्तिष्क के विकास को रोक देता है।
- इस बीमारी की वजह से बच्चों का मस्तिष्क साधारण आकार की तुलना में छोटा रहता है।
- यह विकार पूरी जिंदगी रहता है और इसका कोई भी इलाज नहीं है।
- बच्चों का विकास देर से होता है और उनकी बौद्धिक क्षमता भी कमजोर रहती है।
- माइक्रोसेफ्ली एक असाधारण विकार है।
- अमेरिका में 10,000 नवजात शिशुओं में करीब 12 में ही इस तरह के विकार देखने को मिलते हैं।
- जीका के बाद ब्राजील में इस बीमारी में तेजी से इजाफा हो रहा है।
- ब्राजील में ही 10,000 नवजात शिशुओं में 100 में माइक्रोसेफ्ली के लक्षण हैं।
- ब्राजील में हुई रिसर्च में जीका वायरस और माइक्रोसेफ्ली विकार के बीच एक संबंध देखने को मिला।
- जिन जगहों पर जीका वायरस था, उन्हीं जगहों पर माइक्रोसेफ्ली विकार वाले नवजात बच्चों के बारे में जानकारी मिली।
- हालांकि इस बात का कोई भी सुबूत नहीं मिल सका है कि इसी वायरस की वजह से यह विकार बच्चों में आया।
- जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के अमीनियॉटिक फ्लूयड में पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications