Passport Ranking: कितना प्रभावी है भारत का पासपोर्ट, जानें कैसे तय होती है पासपोर्ट की ताकत

Passport Ranking: लंदन की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा 18 जुलाई 2023 को पासपोर्ट रैंकिंग जारी की गयी। इसके अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है। अब सिंगापुर ने बीते पांच सालों से शीर्ष स्थान पर रहे जापान को पीछे छोड़ दिया है। नयी रैंकिंग के मुताबिक सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को 192 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल करने की अनुमति है।

जबकि भारत के पासपोर्ट को 103 देशों की लिस्ट में 80वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि, साल 2023 में भारत की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार देखने को मिला है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की नयी रैंकिंग में भारत, टोगो और सेनेगल को 80वें स्थान पर रखा गया है। इंडेक्स के मुताबिक, भारत, टोगो और सेनेगल के पासपोर्ट धारकों को 57 देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल की अनुमति है।

How effective is Indias passport, know how the strength of passport is decided

कैसे तय होती है रेंकिंग?

किसी भी देश के पासपोर्ट की ताकत इस आधार पर तय की जाती है कि उस देश का नागरिक बिना वीजा लिये कितने देशों में यात्रा कर सकते हैं? कई देश अपने मित्र देशों के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की भी सुविधा देते हैं। ऐसे में जिस देश के पासपोर्ट से जितने ज्यादा देशों में वीजा लिए बिना यात्रा करने की सुविधा मिलती है, उस देश का पासपोर्ट दुनिया में उतना ही ज्यादा ताकतवर कहलाता है।

भारत की रैंकिंग कैसे प्रभावित हो रही है?

वीजा के नियम: कुछ देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए सख्त वीजा नियमों को अपनाया है। इसके कई कारण होते हैं। जैसे अमेरिकी सरकार ने H-1B वीजा जारी किया था। यह वीजा उनके लिए था, जो वहां काम करने के लिए जाते हैं। इस वीजा को पाने में भारत सहित अन्य देशों के पासपोर्ट धारकों को बहुत पसीना बहाना पड़ता है। यह गैर-प्रवासी वीजा है। जिसमें कई कठोर नियम और शर्तें होती हैं।

इसी तरह ब्रिटेन ने भी इंमिग्रेशन लॉ (वीजा रुल्स) को रिवाइज किया है, जिससे कामगारों को वीजा मिलने में कठिनाई होती है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को ध्यान में रखकर तकनीकी लोगों को प्रवेश देने पर नये नियम बना दिये हैं। इन्हीं वीजा संबंधित सीमित प्रतिबंधों के कारण भी पासपोर्ट रैंकिंग प्रभावित होती है।

जनसंख्या: जनसंख्या भी पासपोर्ट रैंकिंग को कमजोर कर सकती है। एक अंदाज के मुताबिक हॉलीडे सीजन के दौरान भारत से वीजा के लिए हर दिन तकरीबन 20 हजार आवेदन होते हैं। क्लियरेंस होने में काफी समय लग जाता है। जिससे एक बड़ा बैकलॉक क्रिएट होता है। इसका प्रभाव भारत की पासपोर्ट रैंकिग पर सीधा पड़ता है।

द्विपक्षीय संबंध: दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कैसे हैं? यह संबंध वीजा नीतियों और यात्रा विशेषाधिकारों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। देश में बढ़ते आंतरिक विवाद, राजनीतिक तनाव और घरेलू संघर्षों के चलते भी वीजा नियम प्रभावित होते हैं।

आर्थिक पहलू: आर्थिक मजबूती एवं स्थिरता किसी भी देश की पासपोर्ट रैंकिंग पर प्रभाव डालती है। मजबूत राजनयिक संबंधों, बढ़े हुए निवेश और उच्च वैश्विक प्रभाव जैसे कारकों के कारण अमीर देशों की पासपोर्ट रैंकिंग अक्सर अधिक अनुकूल होती है। सबसे मजबूत पासपोर्ट सिंगापुर की बात करें तो वहां प्रति व्यक्ति आय तकरीबन $82,807.65 (₹67,95,324.11) है। जबकि भारत की प्रति व्यक्ति आय केवल $2601 (₹2,13,472.39) है। प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक विकास भी भारत के पासपोर्ट को नीचे धकेलने का एक कारण है।

सुरक्षा कारण: वैश्विक सुरक्षा चिंताएं और संभावित खतरों की धारणा भी किसी देश के पासपोर्ट की रैंकिंग को प्रभावित करती है। यदि किसी देश को सुरक्षा जोखिम वाला माना जाता है, तो अन्य देश अपने पासपोर्ट धारकों के लिए यात्रा पर सख्त वीजा आवश्यकताएं या सीमाएं लगा देते हैं।

समानता का अभाव: पासपोर्ट रैंकिंग पर प्रभाव तब भी पड़ता है जब कोई देश, दूसरे देश के नागरिकों के साथ समान व्यवहार नहीं करे। जैसे दुनियाभर के देशों के लिए रूस, चीन और उत्तर कोरिया का वीजा पाना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर ऐसी स्थिति में भारत भी इन देशों के पासपोर्ट धारकों के साथ ऐसा करने लगेगा तो उसका असर भारत की वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग पर पड़ेगा।

2006 में शुरू हुई यह रैंकिंग

बता दें हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की शुरुआत साल 2006 से शुरू हुई थी। यह इंडेक्स डॉ. क्रिश्चियन केलिन (हेनले एवं पार्टनर्स के अध्यक्ष) द्वारा शुरू किया गया था। यह इंडेक्स इंटरनेशल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित होता है।

दुनिया के 10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट वाले देशों के नाम?

रैंकिंग देश फ्री वीजा यात्रा

1 सिंगापुर 192

2 जर्मनी, इटली, स्पेन 190
3 ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया, स्वीडन 189
4 डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड, यूके 188
5 बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, माल्टा, न्यूजीलैंड, नार्वे, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड 187
6 ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, पोलैंड 186
7 कनाडा, ग्रीस 185
8 अमेरिका, लुथानिया 184
9 लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया 183
10 इस्टोनिया, आईसलैंड 182

दुनिया के 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों के नाम?

रैंकिंग देश फ्री वीजा यात्रा

103 अफगानिस्तान 27
102 इराक 29
101 सीरिया 30
100 पाकिस्तान 33
99 यमन, सोमालिया 35
98 फिलिस्तीन, नेपाल 38
97 उत्तरी कोरिया 39
96 बांग्लादेश 40
95 श्रीलंका, लीबिया 41
94 कोसोवो 42
93 लेबनान 43

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+