हॉट सोफिया हयात ने धरा 'सूर्पणखा' का रूप, रामलीला में दिखाए जलवे
नई दिल्ली। एक बार फिर से ग्लैमरस अभिनेत्री सोफिया हयात चर्चा में हैं लेकिन इस बार ना तो उन्होंने अपने अश्लील तस्वीरों पर टिप्पणी की है और ना ही किसी भगवान को जन्म दिया है बल्कि इस बार तो उन्होंने महिला राक्षस 'सूर्पणखा' का रूप धरा है, जिसके कारण उन्हें सुर्खियों में जगह मिली है।
अपनी अश्लील फोटो पर बोलीं सोफिया.. बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं...
सोफिया ने 'सूर्पणखा' का रोल दिल्ली में आयोजित रामलीला में प्ले किया है और अपनी छवि के मुताबिक उन्होंने रामायण के इस किरदार को काफी हॉट बना दिया। उन्होंने खुद रामलीला की तस्वीरें अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें कि लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बीजेपी नेता रूपा गांगुली उर्फ 'द्रौपदी' ने की थी तीन बार आत्महत्या की कोशिश
आगे की बात तस्वीरों में...

लकी मानती हैं...
इस बारे में बात करते हुए सोफिया ने कहा कि उन्हें हिंदू धार्मिक करेक्टर काफी प्रभावित करते हैं इसलिए वो अपने आप को लकी मानती हैं कि उन्हें रामलीला में रोल प्ले करने का मौका मिला।

'सूर्पणखा' का किरदार
सोफिया हयात ने रामलीला में 'सूर्पणखा' का किरदार निभाया, जिसे कि काफी तारीफें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने शायद इससे पहले 'सूर्पणखा' के किरदार को इतनी तवज्जो रामलीला में नहीं दी थी, इसलिए मैं लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।

शांति देता है...
सोफिया ने कहा कि इन दिनों वो अपना सारा ध्यान धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों में लगा रही हैं, ये उन्हें शांति देता है और इसी वजह से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं और क्या सोचते हैं?

'बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं'
आपको बता दें कि हाल ही सोफिया ने उस समय सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने ये कहा था कि मेरी तस्वीर को अश्लील कहने वाले पहले ये जान ले कि मैं बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं।
भगवान शिव को जन्म दिया...
सोफिया का कहना है कि वो नन बन चुकी हैं और उन्होंने ने ही भगवान शिव को जन्म दिया है। उनके इंस्ट्रागाम की तस्वीरों में उनकी काफी बोल्ड तस्वीरें हैं इसलिए लोगों को सोफिया की बातों पर यकीन नहीं होता है, जिसके कारण वो हमेशा आलोचकों के निशाने पर रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications