Hindi Diwas 2019: 'हिंदी दिवस' पर अपनों को भेजिए ये दिल छू लेने वाले संदेश...
नई दिल्ली। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को संविधान की धारा 343 के तहत 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया था। वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था, इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
हिंदी हमारी पहचान भी है और सम्मान भी , इसलिए आज हम आपके लिए हिंदी दिवस से जुड़े कुछ ऐसे संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आपको जरूर शेयर करने चाहिए...

हर भारतीय की है पहचान हिंदी...
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी
हर भारतीय की है पहचान हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
हर दिल का अरमान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...।

हिंदी अपनाकर तुम बनो महान...
हाथ में तुम्हारे देश की शान
हिंदी अपनाकर तुम बनो महान
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ...

हिंदी भारत की भाषा है...
हम हिंदी ही अपनाएंगे,इसको ऊंचा ले जाएंगे
हिंदी भारत की भाषा है, हम दुनिया को दिखाएंगे
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...

हिंदी भारत के लिए जरूरी है ..
अंग्रेजी भारत के लिए उपयोगी है
लेकिन हिंदी भारत के लिए जरूरी है
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...।












Click it and Unblock the Notifications