ट्विटर पर भी पाक शांत, भारत ने लिया आड़े हाथों
बेंगलौर। सरहद के साथ साथ पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर प्रहार कर रहा था। बार्डर पर गोलियों के जरिए, तो ट्विटर पर शब्दों के बाण। लेकिन गुरूवार से पाक शांत है, सरहद के साथ ही ट्विटर पर भी पाकिस्तान के लोगों को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ट्विटर पर भारत में आजकल पाकिस्तान के खिलाफ कई हैशटैग ट्रेंड में है। जिनमें #ComeTogetherIndia, #YoPakistanSoDumb और #PakFacts लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है। लोग इनके जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कहीं, बिलावल भुट्टो को मजाक का केन्द्र बनाया जा रहा है तो कहीं पाक सेना को।
भारत-पाक के बीच चल रही है जंग अब सिर्फ सीमा तक ही नहीं रही है, बल्कि आम लोग भी इस जंग को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। ट्विटर जंग शुरू तो हुआ था भारत और पाक दोनों की ओर से। लेकिन महीनों से चल रहे इस जंग को खत्म कर रहा है भारत।
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में #cowardmodi काफी ट्रेंड में था। जिसमें पाकिस्तानी या पाक का पक्ष रखने वाले लोग जमकर भारत और मोदी को अपशब्द कहे थे। लेकिन जल्द ही भारत ने पाक को इसका करारा जवाब दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications