Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Hariyali Teej 2022: Send this wishing message to your loved ones on Hariyali Teej
Hariyali Teej 2022 Wishes 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन हर साल हरियाली तीज का शुभ दिन मनाया जाता है। तृतीया तिथि इस साल 31 जुलाई रविवार को पड़ रही है और भारत में इस दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी।
Recommended Video
Hariyali Teej 2022: जानें कब है हरियाली तीज, बन रहा है ये खास संयोग | वनइंडिया हिंदी *Religion

हरियाली तीज को छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रहती हैं पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को बड़े ही प्रेम और उल्लास के साथ राजस्थान, यूपी, एमपी में मनाया जाता है। यह पर्व शिव-पार्वती की पुर्नमिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपने प्रियजनों को इन शुभकामनाओं के साथ संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं।

- हरियाली तीज के इस पावन पर्व पर व्रत रखने वाली सभी विवाहित महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं! माता पार्वती आपका व्रत स्वीकार करें।
- सावन का मौसम है आया, साथ में तेज का त्योहार है लाया है... खुशी का आगमन हो और साथ में तरक्की और प्रगति हो... तीज की हार्दिक बधाईयां!!!
- आपको और आपके परिवार को हरियाली तीज 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आपको स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करे और आपको बुरी नजर से बचाए।
- महिलाएं बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं और तीज उन महिलाओं की प्रेरणादायी भावना का उत्सव मनाती है जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।
- ईश्वर आपकी प्रार्थना सुनें और आपको आशीर्वाद दें। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों और हंसी से भरा रहे। हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- मुझे आशा है कि भगवान आपकी प्रार्थनाओं को स्वीकार करें औरआशीर्वाद से भरी एक बहुत ही खुश और सफल तीज हो। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहे। हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
- तीज के इस पर्व पर व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को अपने पति की लंबी आयु और समृद्ध जीवन की कामना करते हैं। हरियाली तीज की शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications