Krishna Janmashtami Wishes 2024: 'नटखट नंद लाल आपको...', जन्‍माष्‍टमी के मौके पर भेजें ये शुभकामना संदेश

Krishna Janmashtami Wishes 2024: कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्‍माष्‍टमी हमेशा भाद्रपदा महीने में कृष्ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाई जाती है। भगवान कृष्‍ण के जन्‍मदिवस के अवसर जन्‍माष्‍टमी का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिरों और घरों में भगवान का जन्‍म करवाया जाता है और इस भक्‍त कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर झांकी सजाते हैं।

इस कृष्ण जन्माष्टमी पर आप अगर अपनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए भक्ति और प्‍यारे संदेश लेकर आए हैं।

Krishna Janmashtami Wishes
  • श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं, आप खुशियों के दीप जलाएं, परेशानी आपसे आंख चुराए, कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई 2024
  • जब तक कान्हा हमारे दिलों में मौजूद हैं, हमें किसी बात का डर नहीं है। सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • जपेंगे राधा-राधा तो होगा आपका उद्धार क्योंकि यही वो नाम है जिससे कृष्ण को है बेहद प्यार।कृष्ण जन्मोत्सव 2024 की ढेरों बधाई!
  • भगवान कृष्ण के साहसी कार्य आपको हर समस्या का सामना करने के लिए प्रेरित करें। जय श्री कृष्ण!
  • जन्मदिन है आज उस नटखट का नंदलाला, गोपाला जिसे सभी बुलाएं, मुरली ऐसी मधुर बजाए। कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
  • माखन चुराकर जिसने खाया, बंसी बजाकर जिसने नचाया, सब खुशियां मनाओ उसके जन्मदिन की,जिसने दुनिया को प्रेम की राह दिखाई। शुभ जन्माष्टमी 2024
  • भगवान नटखट नंद लाल आपको और आपके परिवार को हमेशा खुशियां , स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
  • यशोदा जी के घर आया रे माखन चोर, हर तरफ गोकुल में छाई हैं खुशियां रे, आज जन्मे हैं बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया
  • शुभ घड़ी देखो है आई रे, नंद खुशी से फूले न समायो रे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों बधाई!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+