Happy Hug Day: आज के दिन अगर प्रेमी से हैं दूर, तो ये मैसेज भेजकर दिखाएं प्यार
वैलेंटाइन डे के नजदीक आते-आते हवा में जैसे प्यार की मिठास घुल गई है। वैलेंटाइन वीक में आज हग डे मनाया जाता है। रोज, किस, चॉकलेट, टेडी डे के बाद आज प्रेमी एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी मोहब्बत बयां करते हैं। प्यार में पड़े दो लोग गले लगाकर दुनिया की तमाम मुश्किलें भूल जाना चाहते हैं।

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के नजदीक आते-आते हवा में जैसे प्यार की मिठास घुल गई है। वैलेंटाइन वीक में आज हग डे मनाया जाता है। रोज, किस, चॉकलेट, टेडी डे के बाद आज प्रेमी एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी मोहब्बत बयां करते हैं। प्यार में पड़े दो लोग गले लगाकर दुनिया की तमाम मुश्किलें भूल जाना चाहते हैं। गले लगाकर सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और इंसान को एक तरह की पीड़ा से आजाद हो जाता है। आज हग डे के दिन अगर आप प्रेमी को गले नहीं लगा पा रहे हैं, तो उन्हें ये तस्वीरें और शायरियां भेज कर बताएं कि आप उनसे गले मिलने के लिए बेसब्र हैं।

एक बार तो मुझे सीने से लगा ले
एक बार तो मुझे सीने से लगा ले
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले
कबसे है तड़प तुझे अपना बनाने की
आज मौका है मुझे अपने पास बुला ले

कोई कहे इस जादू की झप्पी
कोई कहे इस जादू की झप्पी
कोई कहे इसे प्यार
मौका है खूबसूरत
आ गले लग जा मेरे यार

मन ही मन करती हूं बातें
मन ही मन करती हूं बातें
दिल की हर एक बात कह जाती हूं
एक बार तो ले लो बांहों में सजना
यही हर बार कहते-कहते रुक जाती हूं

देखा है जब से तुमको मेरा दिल नहीं है बस में
देखा है जब से तुमको मेरा दिल नहीं है बस में
जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्में
तेरा हाथ चाहता हूं, तेरा साथ चाहता हूं
बाहों में तेरी रहना, मैं दिन रात चाहता हूं

जरूरत ही नहीं अल्फाज की
जरूरत ही नहीं अल्फाज की
प्यार तो चीज है बस एहसास की
पास होते तो मंजर ही क्या होता
दूर से ही खबर है हमें आपकी हर सांस की

सिर्फ एक बार गले लग कर
सिर्फ एक बार गले लग कर, मेरे दिल की धड़कन सुन
फिर लौटने का इरादा हम तुम पर छोड़ देंगे।

तेरी ही यादों में मैं
तेरी ही यादों में मैं
अपना नाभ भूल जाता हूं
मिलना था किस को
सभी मैं काम भूल जाता हूं
बड़ी मुश्किल सी होती है
वापिस होश में आने को
कब सोना कब जागना
सुबह से शाम भूल जाता हूं












Click it and Unblock the Notifications