Birthday Special: 'दबंग' सलमान खान से.....हां हां...'मैंने प्यार किया'....
आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक सलमान खान का जन्मदिन है..वो सलमान जिसने दुनिया को 'प्रेम' दिया।
मुंबई। आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक सलमान खान का जन्मदिन है..वो सलमान जिसने दुनिया को 'प्रेम' दिया। जिसे देखकर 'एक लड़का और एक लड़की' एक-दूसरे से पूछते थे आखिर 'हम आपके हैं कौन'। जिसके 'लव' ने 'हमें' बागी होना सिखाया और यह भी बताया कि अगर प्रेम की 'जय हो' और परिवार वाले कहें कि 'हम साथ-साथ हैं' तो हर 'दबंग' इंसान की लाइफ में 'नो एंट्री' हो जाती है।
दिल के इस 'सु्ल्तान' पर आज भी लड़कियां 'कुर्बान' होने को तैयार हैं। वो तो 'खामोशी' से फिल्मी कैनवस पर कहता है कि 'जानम समझा करो', इसी चुलबुल पांडे ने पर्दे पर कहा कि दोस्ती का एक उसूल है 'नो सॉरी और नो थैंक्यू' इसलिए जो कमिंटमेट एक बार कर दो फिर उसके बाद अपनी भी ना सुनो।
आईए बॉलीवुड के इस डैशिंग बिगबॉस के मशहूर संवादों पर डालते हैं एक नजर....

मैंने प्यार किया
दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू.. समझे मिस्टर...अब जब दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी ही।

दबंग
हम तुम में इतने छेद करेंगे कि तुम कंफ्यूज हो जाओगे कि सांस कहां से ले और....?

वांटेड
एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।

बॉडीगार्ड
मुझ पर एक एहसान करना, मुझ पर कोई एहसान नहीं करना।

किक
मेरे बारे में इतना मत सोचना..दिल में आता हूं..समझ में नहीं आता।

बजरंगी भाईजान
हम बजरंगीबली के भक्त हैं, मर जाएंगे लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications