Happy Bhai Dooj Wishes: अपने भाई-बहन को इन प्यार भरे संदेश से दें भाई-दूज की बधाई
नई दिल्ली। धनतेरस से शुरू हुआ दिवाली का त्योहार भाई-दूज पर खत्म होता है, बहन-भाई के प्रेम के प्रतीक इस पर्व का सबसे ज्यादा इंतजार भाई और बहनों को ही होता है, इस दिन जो भाई अपनी बहन से मिलने उसके घर जाता है और टीका करवाता है, उसकी आयु में वृद्धि होती है। भाईदूज में हर बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं तो भाई अपनी बहन को बदले में उसे उपहार देकर उसके हर दुख-सुख में साथ रहने का वादा करता है।

भाई-दूज दिवाली के दो दिन बाद आता है
भाई-दूज दिवाली के दो दिन बाद आने वाला ऐसा पर्व है, जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। इस त्योहार के पीछे एक किंवदंती यह है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिया था, जो बहुत समय से उससे मिलने के लिए व्याकुल थी।
भाई-बहन के इस पर्व और प्रगाढ़ बने इसके लिए आप भेजिए ऐसे संदेश, जो दिल को छू जाएं...

भाई दूज की शुभकामनाएं
बहन चाहे भाई का प्यार
नहीं चाहिए महंगा उपहार
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक
मिले मेरे भाई को खुशियां हजार
भाई दूज की शुभकामनाएं।
हैप्पी भईया दूज
बहनें लगाती तिलक...
बहनें लगाती तिलक,मिठाई है खिलाती
भाई देता पैसे बहन है मुस्कुराती हैप्पी भईया दूज।

मेरे प्यारे भईया को मुबारक हो ...
बहन चाहे भाई का प्यार, नहीं चाहिए उसे कोई महंगा उपहार,
रिश्ता यह प्यारा रहे सदियों तक अटूट, मेरे प्यारे भईया को मुबारक हो भाई दूज!
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना...
खुशनसीब होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है;
हर परेशानी में उसके साथ होता है,
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।
भाई दूज की शुभ कामनायें!
ओए 'हीरो'कहने वाली बहन
ओए हीरो' 'जान' कहने वाली गर्लफ्रेंड न हो तो कोई बात नहीं
लेकिन... . . . . .
'ओए हीरो' कहने वाली एक बहन जरुर होनी चाहिए।
हैप्पी भाई-दूज












Click it and Unblock the Notifications